Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट भरकर खाइए गर्मागर्म रोटियां: रांची समेत चार जिलों में मिल रहा सस्ता भारत आटा, 20 जिलों में जल्‍द शुरू होगा वितरण

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 11:10 AM (IST)

    रांची समेत चार जिले के लोगों को भारत ब्रांड का सस्ता आटा मिलने लगा है। अब जल्द ही झारखंड के 20 अन्य जिलों में इसका वितरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सस्ते दामों में आटा मिलने से सबसे ज्‍यादा फायदा मध्‍यमवर्गीय परिवार को होगा। बाजार में भारत आटा की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो है।

    Hero Image
    रांची समेत चार जिलों में मिल रहा सस्ता भारत आटा, 20 जिलों में वितरण जल्द।

    जागरण संवाददाता, रांची। रांची समेत चार जिले के लोगों को भारत ब्रांड का सस्ता आटा मिलना शुरू हो चुका है। जल्द ही झारखंड के 20 अन्य जिलों में इसका वितरण शुरू हो जाएगा। यह सस्ता आटा का वितरण रांची से शुरू हुआ था, जो अब कोडरमा, बोकारो और जमशेदपुर में भी लोगों को मिल रहा है। वहीं अन्य जिलों में सस्ता आटा लोगों को मिले इसके लिए कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सस्‍ते दाम में मिल रहा है भारत आटा

    अब तक एक हजार टन से अधिक भारत आटा का वितरण किया जा चुका है। सस्ते दामों में आटा मिलने से आम आदमी को काफी फायदा होगा। सबसे अधिक फायदा मध्यम वर्गीय लोगों को पहुंचा है।

    झारखंड में सस्ता आटा लोगों तक पहुंचे इसके लिए नेशनल को-आपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

    बाजार में भारत आटा की कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है, जबकि ब्रांडेट आटा की कीमत 13 रुपये प्रतिकिलो अधिक और सामान्य आटा 5-6 रुपये अधिक कीमत पर बिक रहा है।

    कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मिलरों की रुचि के अनुसार वितरण को दूसरे जिलों में भी बल दिया जाएगा। फिलहाल जिलों में मोबाइल वैन के माध्यम से वितरण शुरू किया जा चुका है। लोग भारत आटा को काफी पसंद कर रहे हैं।

    नौ जिलों में दाल का वितरण शुरू

    आटा ब्रांड की तरह नौ जिलों में सस्ता चना दाल का वितरण भी जारी है। बाजार मे जहां चना दाल की कीमत 80 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं नेशनल को-आपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से लोगों को चना दाल 60 रुपये किलो बिक रहा है। राज्य के नौ जिलों में फिलहाल वितरण जारी है। जिसमें कोडरमा, रामगढ़, गुमला, दुमका, जमशेदपुर, रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला जिला शामिल है।

    छह आटा मिलर कर रहे आटा की सप्लाई

    झारखंड में नेशनल को-आपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से छह आटा मिलर आटा की सप्लाई कर रहे हैं। टेंडर कर नए आटा मिलर को जोड़ने का प्रयास जारी है। फिलहाल चंद्रा फ्लावर्स मील, मां अंबा जी फूड प्रोडक्ट, रियाडा इंडिया, आरोग्य, सत्यम फ्लोवर मील, बाबा फूड प्रोडक्ट द्वारा आटा की सप्लाई की जा रही है।

    क्या कहते अधिकारी

    आटा का मात्रा बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है। टेंडर के माध्यम से नए मिलर को जोड़ने का प्रयास जारी है। जल्द नए बचे हुए 20 जिलों में भी लोगों को सस्ता भारत ब्रांड का आटा मिलना शुरू हो जाएगा- बृज बिहारी सिंह, एनसीसीएफ के बिहार-ओडिश प्रभारी।

    यह भी पढ़ें: आत्‍मा बुला रही है... लिख फांसी के फंदे से झूल गया बीआईटी का छात्र, तीन महीने पहले एक और स्‍टूडेंट ने की थी खुदकुशी

    यह भी पढ़ें: दमदार होगी झारखंड में राहुल गांधी की एंट्री, अकेले जमशेदपुर में एक लाख लोग करेंगे स्‍वागत; शुरू हो गई तैयारी

    comedy show banner
    comedy show banner