Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दमदार होगी झारखंड में राहुल गांधी की एंट्री, अकेले जमशेदपुर में एक लाख लोग करेंगे स्‍वागत; शुरू हो गई तैयारी

    कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में जमशेदपुर आएंगे। इस दौरान एक लाख लोग उनका स्‍वागत करेंगे। इस संबंध में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सभी प्रखंड संगठन प्रभारी व प्रखंड क्षेत्र में प्रवास कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने व लोगों को आमंत्रित करने को कहा।

    By Birendra Kumar OJha Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 26 Jan 2024 04:06 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड में राहुल गांधी के स्वागत करेंगे एक लाख लोग।

    जासं, जमशेदपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में जमशेदपुर आएंगे। इस संबंध में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में गुरुवार को जिला कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें संयोजक रमा खलखो ने कहा कि राहुल गांधी का स्वागत एक लाख लोग करेंगे। इसके लिए विभिन्न संगठनों-संस्थाओं को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन सभी को दिया जाएगा आमंत्रण पत्र

    जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र समन्वय समिति, प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड संगठन प्रभारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुई।

    बैठक में दुबे ने बताया कि आमंत्रण पत्र सभी कंपनी के यूनियन पदाधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक संगठन, आइएनडीआइए गठबंधन के सभी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता, धार्मिक संस्थान, समाज संस्थाएं, खेल संस्थान, शैक्षणिक संस्थान, ग्राम प्रधान, 231 मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सांस्कृतिक कला, वाद्य एवं नृत्य ग्रुप आदि को दिया जाएगा।

    कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करेंगे कार्यकर्ता

    दुबे ने सभी प्रखंड संगठन प्रभारी व प्रखंड क्षेत्र में प्रवास कर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने व लोगों को आमंत्रित करने को कहा। बैठक का संचालन व प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद व उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी ने किया, जबकि इस अवसर पर मंत्री के प्रतिनिधि मनोज झा, सांसद प्रतिनिधि मोनू झा, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, जसाई मार्डी, परविंदर सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, रविंद्र कुमार झा आदि भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: रविवार को होगी देवघर के 32 केंद्र पर JSSC प्रतियोगिता परीक्षा-2023, सख्‍त होगी निगरानी; इन चीजों को लेकर न जाए एग्‍जाम हॉल

    यह भी पढ़ें: कोल लिंकेज घोटाला मामले में पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार से ED की पूछताछ, इजहार अंसारी के सामने बिठाकर पूछे सवाल