Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, जानिए Governor ने उन्हें झारखंड के बारे में क्या-क्या बताया

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 02:53 PM (IST)

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलने अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कोलकाता की महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज राज भवन पहुंचीं। Governor ने झारखंड की सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथधाम समेत झारखंड में अनेक विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं जो राज्य की आध्यात्मिक समृद्धि के प्रतीक हैं।

    Hero Image
    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से अमेरिकी महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज ने भेंट की।

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, कोलकाता की महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।

    भेंट के दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। Governor ने जाइल्स-डियाज को झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विशेषताओं से अवगत कराया।

    उन्होंने कहा कि यह राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है तथा यहां प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड में अनेक विश्वप्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं जो राज्य की आध्यात्मिक समृद्धि के प्रतीक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में पवित्र श्रावणी माह के अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ कांवर यात्रा कर Deoghar स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम एवं दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं। 

    वे वहां श्रद्धापूर्वक जलार्पण कर रहे हैं। वर्षभर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन स्थलों पर दर्शन के लिए आते हैं। राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि झारखंड में ईटखोरी, रजरप्पा, देउड़ी और पारसनाथ जैसे कई आस्था के केंद्र हैं।

    उन्होंने कहा कि यहां के जलप्रपातों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थल आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। लोगों को यहां पहुंचकर काफी सुकून मिलता है।