Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election 2024: आजसू की दूसरी लिस्ट जारी, मनाेहरपुर में प्रत्याशी का किया एलान; डुमरी पर अभी फैसला नहीं

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 08:40 PM (IST)

    Jharkhand Election 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आजसू ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में फिलहाल एक ही उम्मीदवार की घोषणा की गई है। आजसू ने मनोहरपुर विधानसभा से दिनेश चंद्र बोयपाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। मनोहरपुर से आजसू के प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोयपाई पहले कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी थे। अब इस सीट से मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

    Hero Image
    आजसू पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी (AJSU) ने दिनेश चंद्र बोयपाई को मनोहरपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसी के साथ पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इससे पहले पार्टी ने आठ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। एनडीए गठबंधन के तहत पार्टी को 10 सीटें मिली हैं। इनमें डुमरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी का चयन अभी तक नहीं हो पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तत्कालीन मंत्री जगरनाथ महताे के निधन पर यहां हुए उपचुनाव में पार्टी ने यशोदा देवी को टिकट दिया था। इस विधानसभा चुनाव में अभी तक इनके नाम पर सहमति नहीं बन सकी है।

    इधर, मनोहरपुर से आजसू पार्टी के प्रत्याशी दिनेश चंद्र बोयपाई कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी थे। उन्होंने दल बदलकर आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से बिरसा मुंडा को टिकट दिया था।

    विस्तार से पढ़ें डॉक्टर दिनेश चंद्र बोयपाई के बारे में

    डॉ० दिनेश चंद्र बोयपाई मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के गोईलकेरा प्रखण्ड के कुईड़ा गांव के निवासी हैं और कुईड़ा पंचायत के मुखिया हैं। उन्होंने हो जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा में पीएचडी किया है। कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक जीवन शुरू किया और कुछ दिन पहले तक यूथ कांग्रेस के मनोहरपुर विधानसभा अध्यक्ष थे।

    अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। सोनुवा और गोईलकेरा क्षेत्र में पिछले एक-दो वर्षों में हुए सड़क और रेल ठहराव आंदोलन से डॉ० दिनेश चंद्र बोयपाई ने नेतृत्व करते हुए एक लीडर के रूप में उभरे और क्षेत्र में युवा आंदोलनकारी नेता की पहचान बनाई।

    इस आंदोलन में उनके साथ नेतृत्व कर रहे अमित महतो अभी आजसू पार्टी के युवा मोर्चा के राज्य संयोजक सह कोल्हान प्रभारी हैं। अमित महतो पिछले करीब एक वर्ष से आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के करीबी रहे हैं।

    आजसू के मनोहरपुर के उम्मीदवार दिनेश चंद्र बोयपाई

    रविवार को आजसू ने पहली लिस्ट में 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे

    वहीं इससे पहले आजसू पार्टी ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने अपनी पहली सूची में कुल 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन में आजसू को कुल 10 सीटें मिली हैं। अब पार्टी को दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आजसू की पहली लिस्ट

    • सिल्ली विधानसभा सीट- AJSU सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो
    • रामगढ़ विधानसभा सीट- सुनीता चौधरी
    • लोहरदगा विधानसभा सीट- नीरू शांति भगत
    • गोमिया विधानसभा सीट- लंबोदर महतो
    • जुगसलाई विधानसभा सीट- रामचंद्र सहिस
    • मांडू विधानसभा सीट- निर्मल महतो (तिवारी महतो)
    • ईचागढ़ विधानसभा सीट- हरेलाल महतो
    • पाकुड़ विधानसभा सीट- अजहर इस्लाम

    2019 विधानसभा चुनाव परिणाम में आजसू को 2 सीटें मिली थीं

    आजसू पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष सुदेश महतो हैं। पार्टी ने झारखंड विधानसभा में कई सीटें जीती हैं और राज्य सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आजसू पार्टी की विचारधारा झारखंड के लोगों के हितों की रक्षा और राज्य के विकास पर केंद्रित है। यह पार्टी झारखंड के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में आजसू को 2 सीटें मिली थीं।

    आजसू पार्टी की स्थापना 22 जून 1986 को हुई थी

    आजसू पार्टी या ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन झारखंड में एक प्रमुख राजनीतिक दल है। इसकी स्थापना 1986 में हुई थी। आजसू पार्टी का मुख्य उद्देश्य झारखंड के लोगों के हितों की रक्षा करना और राज्य के विकास के लिए काम करना है।

    ये भी पढ़ें

    Jharkhand Election 2024: कौन हैं झारखंड में BJP को धोखा देने वाले 6 बड़े नेता? एक दे चुके चंपई को कड़ी टक्कर

    Jharkhand News: चुनाव से पहले PMO से झारखंड सरकार को पहुंचा ऑर्डर, तुरंत शुरू हो गया एक्शन; पढ़ें पूरा मामाला