Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग ने विभिन्न निगमों में निदेशकों के नाम किए घोषित, जानें विस्तार से

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 08:08 PM (IST)

    झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग ने विभिन्न निगमों में निदेशकों की नियुक्ति की घोषणा की है। ये नियुक्तियां ऊर्जा विभाग झारखंड सरकार के संकल्पों के अनुसार निर्देशित होंगी। मधुप कुमार जो झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड रांची के सेवानिवृत्त निदेशक (वित्त) थे को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड रांची के निदेशक (वित्त) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    Hero Image
    सरकार के ऊर्जा विभाग ने विभिन्न निगमों में निदेशकों की नियुक्ति की है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार के ऊर्जा विभाग ने विभिन्न निगमों में निदेशकों की नियुक्ति की घोषणा की है। ये नियुक्तियां ऊर्जा विभाग, झारखंड सरकार के संकल्पों के अनुसार निर्देशित होंगी।

    मधुप कुमार, जो झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, रांची के सेवानिवृत्त निदेशक (वित्त) थे, को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, रांची के निदेशक (वित्त) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    राज कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक (लेखा एवं राजस्व), झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, रांची में निदेशक (वित्त) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    राकेश रौशन, कार्यकारी निदेशक (तकनीकी), झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, रांची को निदेशक (तकनीकी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    शैलेश कुमार चौधरी, कार्यकारी निदेशक (एसएलडीसी), झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, रांची को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, रांची में निदेशक (परियोजना) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    अमित बनर्जी, कार्यकारी निदेशक (वित्त), झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, रांची को निदेशक (वित्त) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    प्रवीण कुमार, कार्यकारी निदेशक (परियोजना), झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, रांची को निदेशक (परियोजना) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    आशीष कुमार, कार्यकारी निदेशक, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, रांची को निदेशक (संचालन) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    थेओफिल कुल्लू, कार्यकारी निदेशक (वित्त), झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची को निदेशक (वित्त) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    प्रभात कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (तकनीक) (भंडार एवं क्रय), झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची को निदेशक (वितरण एवं परियोजना) के पद पर नियुक्त किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें