BJP से आए इस कद्दावर नेता को AJSU ने दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी में हुई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
आजसू पार्टी ने हाल ही में भाजपा से लौटे प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक महतो केंद्रीय महासचिव और संजय मेहता केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बने हैं। सुदेश महतो ने पार्टी युवा आजसू और छात्र आजसू में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रामचंद्र सहिस ने बताया कि बसंत महतो समेत कई लोगों को केंद्रीय सचिव बनाया गया है।

राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू पार्टी ने हाल ही में भाजपा से लौटे अपने वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
वहीं, दीपक महतो को केंद्रीय महासचिव तथा संजय मेहता को केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठन विस्तार करते हुए पार्टी, युवा आजसू तथा छात्र आजसू के कई पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बताया कि बसंत महतो, कुमुद वर्मा एवं चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव बनाया गया है।
मन्नू अख्तर बने हजारीबाग जिला सचिव
मुन्नू अख्तर को हजारीबाग जिला सचिव बनाया गया है। इसी तरह, ऋतुराज शाहदेव को आजसू छात्र संघ का केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष तथा मो. कैफ को युवा आजसू का दक्षिणी छोटानागपुर सह प्रभारी तथा संजय साहू को रांची जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
प्रवीण प्रभाकर समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के अध्यक्ष के अलावा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, हरेलाल महतो आदि ने बधाई दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।