Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: दिशोम गुरु के पसंदीदा पकौड़े, फिश फ्राई समेत कई व्यंजन... शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार भोज में उमड़ा जनसैलाब

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 12:41 PM (IST)

    शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार भोज में शामिल होने के लिए नेमरा में लोगों का आना जारी है। दिशोम गुरु के पसंदीदा व्यंजन बनाए गए हैं। नेताओं और आम लोगों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोजन के लिए ढाई पंडाल लगाए गए हैं जिनमें 8000 लोग एक साथ भोजन कर सकते हैं।

    Hero Image
    शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार भोज में बना है कई व्यंजन। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, जागरण। शिबू सोरेन के दशकर्म संस्कार भोज में शामिल होने के लिए नेमरा में लोगों का आना जारी है। इस दौरान भोज में कई चीजों को शामिल किया गया है। वहीं, भोज में दिशोम गुरु के पंसद की चीजों को तैयार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोज में हिस्सा लेने के लिए नेताओं से लेकर आम लोग आ रहे हैं। इस भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए कई जिलों के सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

    खाने पीने के लिए ढाई पंडाल लगे हैं। एक पंडाल में एक बार में 2500 लोगों के बैठने की क्षमता है। करीब 8000 लोग एक बार में बैठकर संस्कार भोज ले सकता है। सादे लिबास से लेकर वर्दी तक में सुरक्षा बल मौजूद हैं।

    इस दौरान 5000 कर्मी लगे हैं। दशकर्म संस्कार के भोज में दाल, चावल, पूड़ी, आलू परवल, मिक्स भेज, मछली फ्राई, मटन, दही, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बुंदिया, पापड़, सलाद आदि शामिल है। गुरु जी के पसंद की पकौड़ी बना है। करीब साढ़े तीन लाख लोगों का इंतजाम है।

    कल मिठाई बुंदिया और आज सुबह पांच बजे से सब्जी व अन्य भोजन बनना शुरू हुआ। भोज में तीन लाख पीस रसगुल्ला व गुलाब जामुन की व्यवस्था की गई है।

    भोज में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी है। लोगों को लाने के लिए ऑटो की भी व्यवस्था की गई है।

    यह भी पढ़ें- Shibu Soren Bhoj: शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार भोज में पहुंच रहे SP-DC, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल