विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेमरा में रूपी सोरेन को आखिरी जोहार, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार; रामगढ़ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:33 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके पैतृक गांव नेमरा में जोर-शोर से चल ...और पढ़ें

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेमरा में होगा।

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेमरा में होगा।

HighLights

  1. रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेमरा में होगा।

  2. प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए।

संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता व दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार को लेकर उनके पैतृक गांव गोला प्रखंड के नेमरा में गुरुवार सुबह से ही तैयारियां तेज हैं।रुपी सोरेन निधन 72 वर्ष की उम्र मे हुई।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर आज दिन के करीब 12 बजे नेमरा पहुंचेगा। वहां घर पर संथाली रीति–रिवाज के अनुसार परिवार के लोग अंतिम विदाई की रस्म निभाएंगे। इसके बाद श्रद्धांजलि दी जाएगी।

rupi soren

इसके बाद नेमरा गांव के ढेकानाला घाट जहां पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार किया गया था, बिल्कुल उसी स्थान के समीप दिवंगत रुपी सोरेन का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के‌ साथ साथ झारखंड के सभी मंत्रियों व पक्ष विपक्ष के कई विधायकों के पहुंचने की चर्चा है। जैप की कई कंपनियां देर रात से ही पहुंच रही है।

रामगढ़ और हजारीबाग के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सुबह से ही नेमरा पहुंचकर स्थल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। भीड़ नियंत्रण,यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

rupi soren last rites

रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार को लेकर गोला-मुरी मार्ग पर भी मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है, ताकि आने-जाने वाले लोगों को परेशानी न हो। वहीं,अंतिम संस्कार स्थल की आवश्यक व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों की गतिविधियां भी तेज हैं।

नेमरा में शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए इस बार प्रशासन सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष नजर रख रहा है। कई जगह तोरण द्वार और बैरिकेडिंग किया जा रहा हैं। दिवंगत रुपी सोरेन की कटआउट तस्वीर लगाकर अंतिम जोहार व विनम्र श्रद्धांजलि लिखा गया है। 

rupi soren last rites

यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन के संघर्ष से हेमंत सोरेन की सत्ता तक... हर मोड़ पर परिवार की ढाल बनी रहीं रूपी सोरेन; अब यादें शेष

यह भी पढ़ें- अस्वस्थ हालत में भी पति शिबू सोरेन का सम्मान लेने दिल्ली पहुंची थीं रूपी सोरेन; राष्ट्रपति ने सौंपा था पद्म भूषण

यह भी पढ़ें- रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास पर जुट रहे लोग, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार