रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी आवास पर जुट रहे लोग, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा ...और पढ़ें

मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन।
मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर।
आज पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार।
डिजिटल डेस्क, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन के बाद आज उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां परिवार के सदस्यों, झामुमो नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
मोरहाबादी आवास पर शोक का माहौल है। लोग रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा, जहां आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-1791428748783.webp)


रूपी सोरेन का बुधवार रात करीब आठ बजे रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में निधन हुआ था। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पहले बाबा का साथ छूटा, अब मां भी चली गईं..
रूपी सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक पोस्ट साझा कर अपनी मां को याद किया। उन्होंने लिखा, “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।” इसके बाद हेमंत सोरेन ने सिर्फ “मां....” लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढ़ें- जब गुरुजी की राजनीतिक विरासत संभालने उतरी थीं रूपी सोरेन, 1999 में दुमका से लड़ा लोकसभा चुनाव
यह भी पढ़ें- अस्वस्थ हालत में भी पति शिबू सोरेन का सम्मान लेने दिल्ली पहुंची थीं रूपी सोरेन; राष्ट्रपति ने सौंपा था पद्म भूषण
यह भी पढ़ें- सोहराय पर अब कौन गाएगा वो मीठे लोकगीत: रूपी सोरेन के निधन से धतकीडीह का हर बुजुर्ग आंखें नम कर बैठा
