Move to Jagran APP

रांची से दिल्ली का सफर होगा आसान : जयंत

संवाद सहयोगी रामगढ़ रेलवे स्टेशन रामगढ़ कैंट लगातार हाइटेक हो रहा है। पहले तो

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 07:51 PM (IST)
रांची से दिल्ली का सफर होगा आसान : जयंत

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : रेलवे स्टेशन रामगढ़ कैंट लगातार हाइटेक हो रहा है। पहले तो रामगढ़ रेलवे कैंट स्टेशन को प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर का प्रारूप देने के बाद देश में सुर्खियों में आए स्टेशन पर अब यात्रियों के लिए और सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को साउथ इस्टर्न रेलवे ने रामगढ़ कैंट स्टेशन पर 1.7 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डोरमेट्री और रिटायरिग रूम बनवाया है। साथ ही पे शौचालय का निर्माण भी किया है। इसका उद्घाटन हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और स्थानीय विधायक ममता देवी ने किया। सांसद जयंत ने कहा कि बरकाकाना से रांची तक रेलवे लाइन का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। अभी दो टनल बनकर तैयार हैं, तीसरा टनल पूरा होने को हैं और चौथा टनल निर्धारित माह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां के लोगों को इससे अप्रत्याशित फायदा होगा। रांची से दिल्ली जाने वाले लोगों को समय की काफी बचत होगी। कहा कि रांची से बरकाकाना हजारीबाग होते हुए कोडरमा के लाइन से ट्रेन दिल्ली जाएगी। यह ब्राडगेज लाइन होगी। इसमें हर तरह की ट्रेन चलेगी। यह एक तोहफा हैं। इस लाइन का विद्युतीकरण भी हो रहा है। सांसद ने कहा कि प्रयास करूंगा कि रांची से दिल्ली तक चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा होते हुए दिल्ली जाए। जयंत सिन्हा ने कहा कि डेढ़ साल पहले स्टेशन को नया रूप दिया गया। उसके बाद सौ मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया। अब स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं दी जा रही है। कहा कि बरकाकाना से रांची तक बन रहे रेल लाइन पहाड़ों व खूबसूरत गुफा से होकर गुजर रही है। यह आनंद की अनुभूति कराएगा। जयंत सिन्हा ने प्रेस से बातचीत करते हुए एक सवाल पर कहा कि देश में मूल्य नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

loksabha election banner

-----------

विधायक ममता के नेतृत्व में सांसद को सौंपा लोगों ने ज्ञापन

मौके पर स्थानीय विकास नगर के लोगों ने विधायक ममता देवी के नेतृत्व में एक ज्ञापन सांसद को सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि विकास नगर मार्ग से रामगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के लिए लोगों को रास्ता दिया जाए। ताकि क्षेत्र की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल सके। सांसद जयंत सिन्हा ने स्थानीय लोगों की ज्ञापन रांची डिवीजन के डीआरएम नीरज अंबष्ट को सौंप दिया। रांची जोन के डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने कहा कि दिसंबर 2021 तक बरकाकाना रांची रेल मार्ग का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रायल कर इस रूट पर ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। कहा कि इस रूट पर चार गुफा भी हैं। रामगढ़ कैंट रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज का निर्माण मई 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

यह मिलेगी लोगों को सुविधा

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रिटायरिग रूम में यात्रियों के लिए एसी, बिना एसी के डोरमेट्री का निर्माण किया गया है। काफी कम किराए पर यहां यात्रियों को रहने की सुविधा मिलेगी। आम लोग भी इसका फायदा उठा सकते है। इसमें एसी रिटायरिग रूम में छह कमरे, नॉन एसी रिटायरिग रू में चार कमरे, डोरमेट्री में दस बेड की सुविधा होगी। बुकिग के लिए 12 घंटे, इससे ज्या, 24 घंटे व 12 से 24 घंटे के लिए समय निर्धारित है। बुकिग के लिए कार्यालय पर उचित रेल टिकट के साथ या आइआरटीसी के बेबसाइट पर जा सकते है।

ये अधिकारी थे मौजूद

मौके पर एडीआरएम एमएम पंडित, सीनियर डीइएन कोर्डिनेशन अमित कंचन, सीनियर डीसीएम अवनीश,सीनियर डीइइ कुलदीप कुमार, डीइएन विश्वजीत घोष, एसएम एके झा, पीआरटी चंदन सिंह, आरपीएफ एसी एसके पाल, इंस्पेक्टर आरके तिवारी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.