Jharkhand Crime: हाइवे निर्माण साइट पर दहशत फैलाने की थी योजना, गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने सतबरवा प्रखंड के पोलपोल में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे दो अपराधियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में पिपराटांड़ थाना के लोहरसी गांव निवासी 24 वर्षीय राकेश कुमार व पंड़वा थाना के लोहड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय रजनीकांत मेहता शामिल हैं।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। Palamu Crime सदर थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनों अपराधी राहुल दुबे गैंग से जुड़े थे।
दहशत फैलाने के लिए सतबरवा प्रखंड के पोलपोल में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने रविवार को सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में पिपराटांड़ थाना के लोहरसी गांव निवासी 24 वर्षीय राकेश कुमार व पंड़वा थाना के लोहड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय रजनीकांत मेहता शामिल हैं।
उनके पास से एक कट्टा, तीन कारतूस, दो मोबाइल फोन व एक चोरी की मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट–जेएच03टी-4239) बरामद किया गया है। पुलिस को उनकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी।
बताया गया था दो अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतबरवा की ओर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस विशेष टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना हुई।
टीम ने टोल प्लाजा चुकरु के पास सघन निगरानी शुरू कर दी। थोड़े समय बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति मेदिनीनगर की ओर से आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे।
पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और उनके निर्देश पर चियांकी से पोलपोल (सतबरवा) में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थे।
छापेमारी अभियान में एसआइ रंजित कुमार, मनोज मुंडा, पुलिस बल के जवान अनुराग सिंह, वेद प्रकाश, रोहित कुमार, गृह चालक अविनाश कुमार शामिल थे।
पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार, समर्पण करें वरना...
छतरपुर थाना क्षेत्र में हत्या व रंगदारी से जुड़े गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रविवार काे कार्रवाई की है। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को पुलिस टीम ने संबंधित आरोपितों के घर पर चिपकाया है।
पहले मामला दर्ज किया गया था। हत्या प्रकरण में फरार आरोपित जौरा गांव निवासी अरविंद सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया गया। इस मामले में जौरा निवासी नामजद आरोपी विनोद सिंह, मदन सिंह व मुकेंद्र सिंह विरुद्ध भी न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया।
गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहे बिहार के गया जी जिला के छकरबंधा थाना के चोरीटांड गांव निवासी निशांत उर्फ दारा सिंह उर्फ प्रसनजीत उर्फ प्रशांत उर्फ अभिजीत के घर पर भी पुलिस टीम जाकर इश्तेहार चिपकाई है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय ने निर्देशित किया है कि वह निर्धारित अवधि के अंदर आत्म समर्पण करें। ऐसा नहीं किया तो उनके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।