Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panki chunav Result 2024: पांकी में शशि भूषण के सिर सजा जीत का ताज, इस नंबर पर रहे कांग्रेस के सूरज

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 06:31 PM (IST)

    झारखंड की पांकी विधानसभा सीट में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। साल 2019 के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर कुशवाहा शशि भूषण मेहता पर भरोसा जताया था। शुरुआत में वो निर्दलीय उम्मीदवार से पीछे चल रहे थे। 4वें राउंड में वो 85 वोट के अंतर से आगे हुए और फिर बढ़त बढ़ती चली गई।

    Hero Image
    पांकी की सियासी जंग में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला

    डिजिटल डेस्क, पांकी। Panki vidhan sabha chunav Result 2024: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में शामिल पांकी सीट राज्‍य की सियासत में महत्‍वपूर्ण रोल निभाती है। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह विधानसभा सीट में बीजेपी ने साल  2019 के बाद एक बार फिर जीत हासिल की है। कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने 9796 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2005 में कराए गए चुनाव में यहां से राजद के बिदेश सिंह ने जीत हासिल की। 2009 में बिदेश सिंह निर्दलीय के तौर पर इस सीट से विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में भी बिदेश सिंह विधायक चुने गए, लेकिन वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। 2016 के उपचुनाव में यहां से कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह विधायक चुने गए। 2019 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने खाता खोला। इस सीट से कुशवाहा शशि भूषण मेहता विजयी हुए और अब एक बार फिर उन्होंने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। 

    पांकी विधानसभा के चुनाव का नतीजा काफी रोचक रहा। 13 राउंड की गिनती तक भाजपा के कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह से पीछे रहे। 14वें राउंड में 85 वोट के अंतर से डॉ. मेहता ने बढ़त बनाई। जो लगातार 19 राउंड तक बढ़ती चली गई और पांकी से भाजपा ने 9796 वोट के अंतर से चुनाव जीतने में सफलता हासिल की।

    शुरुआती रुझान में पहले चक्र की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह 5153 वोट लाकर भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा शशि भूषण मेहता से 2915 वोट से आगे थे। मनातू तथा तरहसी प्रखंड में जब तक देवेंद्र कुमार सिंह को बढ़त मिलती रही, लेकिन छठे राउंड में जैसे ही गिनती नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में पहुंची वैसे ही देवेंद्र कुमार सिंह की बढ़त पर ब्रेक लगने लगी। यहीं से डॉ. मेहता ने देवेंद्र कुमार सिंह का पीछा करना प्रारंभ किया।

    लेस्लीगंज प्रखंड की गिनती समाप्त होने तक डॉ. मेहता और देवेंद्र कुमार सिंह के बीच का अंतर लगभग 4000 तक ही रह गया। सतबरवा प्रखंड का गिनती समाप्त होने तक दोनों के बीच का अंतर करीब 3000 रह गया। पांकी प्रखंड की गिनती में भी डॉ. मेहता ने बढ़त बनाने का सिलसिला जारी रखा। 14 में राउंड की गिनती में इन्होंने अब तक आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी को पीछे करते हुए 85 वोट की बढ़त बना ली। इसके बाद बढ़त का सलसिला लगातार जारी रहा। अंतिम राउंड की गिनती के बाद डॉ. मेहता के पक्ष में कुल 75991 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह को 66195 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी ने 9796 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के लाल सूरज को 27446 वोट, तो चौथे स्थान पर आजाद समाज पार्टी के मुमताज अहमद खान को 22990 वोट मिले।

    पांकी विधानसभा सीट का इतिहास

    पलामू जिले का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र ब्‍लॉक मुख्‍यालय भी है। इस क्षेत्र में आने वालो 179 गांवों में सबसे ज्‍यादा आबादी अन्‍य पिछड़ा वर्ग के लोगों की है।

    ये भी पढ़ें

    Maheshpur Vidhan Sabha Result 2024: महेशपुर में झामुमो ने दी भाजपा को पटखनी, मरांडी की बंपर वोटों से जीत