विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maheshpur Vidhan Sabha Result 2024: महेशपुर में झामुमो ने दी भाजपा को पटखनी, मरांडी की बंपर वोटों से जीत

Published: Sat, 23 Nov 2024 08:21 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2024 05:44 PM (IST)

झामुमो का गढ़ रहा महेशपुर विधानसभा शुरू से ही उसके कब्‍जे में रहा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा ...और पढ़ें

महेशपुर विधानसभा सीट का परिणाम (जागरण फोटो)
महेशपुर विधानसभा सीट का परिणाम (जागरण फोटो)

HighLights

  1. महेशपुर विधानसभा में बीजेपी और हेमंत सोरेन की झामुमो में कांटे की टक्कर
  2. JMM ने Stephen Marandi तो BJP ने Navneet Anthony को उम्मीदवार बनाया

डिजिटल डेस्क, महेशपुर। महेशपुर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। 16 राउंड की गिनती के बाद विजेता की घोषणा हो गई है। जेएमएम के स्‍टीफन मरांडी को 1,14,924 वोट मिले। वहीं पर भाजपा के नवनीत को 53,749 वोट ही मिले।

जीत का अंतर  61,175 वोटों का रहा।  बीजेपी ने Navneet Anthony को उम्मीदवार था। इस सीट पर कांटे की टक्कर होने की संभावना थी, लेकिन चुनाव परिणाम में ऐसा नहीं दिखा।

पाकुड़ जिले का हिस्‍सा महेशपुर विधानसभा सीट झारखंड की 81 सीटों में से एक है। इस इलाके में ब्‍लॉक मुख्‍यालय समेत जिले के प्रशासनिक तंत्र का मुख्‍य केंद्र भी है। राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले इस इलाके में 2005 में पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए।

झामुमो का गढ़ रहा यह इलाका शुरू से ही उसके कब्‍जे में रहा। 2005 में यहां के पहले चुनाव में झामुमो नेता सुफल मरांडी विधायक चुने गए। 2009 के दूसरे चुनाव में झामुमो ने मिस्‍त्री सोरेन को मैदान में उतारा और जीत हासिल की। 2014 के चुनाव में झामुमो के स्‍टीफन मरांडी यहां से विधायक चुने गए।

2019 के चुनाव में भी स्‍टीफन मरांडी को यहां से सफलता हासिल हुई। उन्होंने भाजपा के मिस्त्री सोरेन को शिकस्त दी। जिला मुख्‍यालय से 28 किलोमीटर दूर बसे इस इलाके को पुराने समय में महेशपुर राज के नाम से पहचाना जाता था। पाकुड़ जिले के इस विकास खंड मुख्‍यालय क्षेत्र में 33 पंचायतें समाहित हैं। यहां की आबादी में सबसे ज्‍यादा संख्‍या आदिवासी जनजाति के लोगों की है। वनीय क्षेत्र होने के चलते इस विधानसभा क्षेत्र का ज्‍यादातर इलाका ग्रामीण परिवेश का है।