Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के दुकानदार ध्यान दें... इन प्रक्रियाओं को पूरा कर लें, नहीं झेलनी पड़ेगी ये सब..

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 11:57 PM (IST)

    नगर निगम ने अवैध दुकानों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें 15 दिनों की अंतिम मोहलत दी है। यह सूचना सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत कुमार ने दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में यदि दुकानदारों ने एग्रीमेंट नहीं कराया तो उनकी दुकानें को जबरन हटावा दी जाएंगी।

    Hero Image
    15 दिन में कराएं एग्रीमेंट, वरना हटेंगी दुकानें : सहायक नगर आयुक्त

    संवादसूत्र, मेदिनीनगर (पलामू)।  नगर निगम ने गांधी उद्यान (गांधी मैदान) के आसपास दशकों से संचालित अवैध दुकानों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें 15 दिनों की अंतिम मोहलत दी है।

    यह सूचना सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत कुमार ने दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में यदि दुकानदारों ने एग्रीमेंट नहीं कराया, तो उनकी दुकानें को जबरन हटावा दी जाएंगी।

    निगम के अनुसार, इन दुकानदारों को पूर्व में कई बार वैध रूप से काम करने के लिए समझौता करने तथा निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन उनकी उदासीनता और बार-बार अतिक्रमण की प्रवृत्ति नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन अवैध दुकानों के कारण नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। शहरी सौंदर्य और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

    निगम पहले भी चला चुका है अतिक्रमण हटाओ अभियान

    नगर निगम कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन दुकानदार बार-बार फिर से कब्जा जमा लेते हैं। इस तरह की मनमानी से न केवल प्रशासन की साख को ठेस पहुंच रही है, बल्कि शहर की छवि भी खराब हो रही है।

    सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह नोटिस अंतिम चेतावनी है। यदि निर्धारित अवधि में आदेश का पालन नहीं हुआ, तो निगम कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाएगा।

    यह कार्रवाई न केवल इन दुकानों के लिए चेतावनी है, बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को रोकने का प्रयास भी है।