विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Assembly Election: कांग्रेस के बाद झारखंड में BJP का भी बड़ा एक्शन, 4 दिग्गज नेता छह साल के लिए निष्कासित

Published: Tue, 05 Nov 2024 09:01 AM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2024 09:03 AM (IST)

भाजपा ने चार नेताओं - मिस्त्री सोरेन मुकेश कुमार शुक्ला शिवचरण मालतो और मिशिर कुजूर को पार्टी से 6 साल ...और पढ़ें

तीन भाजपा नेता छह साल के लिए निष्कासित
तीन भाजपा नेता छह साल के लिए निष्कासित

HighLights

  1. पूर्व प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन को किया गया पार्टी से बाहर
  2. किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला भी हुए बाहर

जागरण संवाददाता, पाकुड़। भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे तीन भाजपा नेताओं के खिलाफ भाजपा ने कार्रवाई की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने पूर्व प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला एवं अनुसूचित जनजाति मोर्च के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचरण मालतो के खिलाफ कार्रवाई करने हुए तीनों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मिशिर कुजूर भाजपा से निष्कासित

वहीं, गुमला में भाजपा के बागी प्रत्याशी मिशिर कुजूर को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।

पत्र में कहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार तथा पार्टी के निर्णयों के विरुद्ध एवं कार्य करने, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों से निष्कासित किया जाता है।

इस नेता भाजपा से दिया इस्तीफा

पाटन (पलामू) प्रखंड के नानही झरिया गांव के भाजपा नेता निरंजन पासवान ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कभी नीति-सिद्धांतों के लिए जाने जानी वाली पार्टी अब व्यक्ति विशेष की पार्टी रह गई हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। इस कारण उन्होंने क्षुब्ध होकर इस्तीफा दिया है।

भाजपा को झटका, दर्जनों युवा और महिलाएं कांग्रेस में शामिल

बरवाडीह (लातेहार) में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के लिए झटका साबित होते हुए मनिका विधानसभा क्षेत्र के बरवाडीह के गढ़वाटांड़ गांव के दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

भाजपा प्रत्याशी हरिकृष्णा सिंह के प्रति नाराजगी जताते हुए इन सभी ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र सिंह के समर्थन का ऐलान किया। रामचंद्र सिंह ने सभी युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस पट्टा और अंगवस्त्र पहनाकर उनका कांग्रेस में स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने हरिकृष्णा सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं के फोन तक नहीं उठाते और क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। उनका कहना है कि सिंह का जनाधार बहुत कमजोर है, फिर भी भाजपा के आला कमान ने मनिका विधानसभा क्षेत्र में उनकी उम्मीदवारी तय की है।

गढ़वाटांड़ गांव के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लंबे समय से भाजपा से मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए मजबूत और स्थानीय जनाधार वाले प्रत्याशी की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी अनदेखी की गई। इसका असर विधानसभा चुनाव के परिणामों में स्पष्ट दिखेगा।

कांग्रेस का भी एक्शन

इससे पहले, कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया था। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने देवेन्द्र सिंह बिट्टू, मुनेश्वर उरांव और इसराफिल अंसारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़कर पार्टी अनुशासन तोड़ा।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन का बीजेपी पर तंज- झारखंड के नेताओं पर विश्वास नहीं, इसलिए ला रहे बाहरी नेता

Jharkhand Election 2024: पिछले चुनाव के 11 विजेता सिंबल बदलकर लड़ रहे चुनाव, 2 कैंडिडेट ने पार्टी-सीट दोनों बदली