Vridha Pension: वृद्धा पेंशन को लेकर आया नया अपडेट, जरूर करा लें यह काम नहीं तो पैसे मिलने होंगे बंद
झारखंड में वृद्धा पेंशन के लिए नया अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि सभी लाभुकों को दफ्तर जाकर भौतिक सत्यापन कराना आवश्यक है। यदि जो लोग सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें पेंशन मिलनी बंद हो सकती है। वहीं बीडीओ ने हर वृद्धा को पेशन देने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी इसमें वंचित न हो इस बात का ख्याल रखना है।

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा)। Jharkhand News: झारखंड में वृद्धा पेंशन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी( बीडीओ) ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत कहा गया है कि वृद्धावस्था पेंशन योजना में दफ्तर जाकर सत्यापन कराना जरूरी है। जो लोग सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें पेंशन मिलनी बंद हो सकती है।
झारखंड के लोहरदगा के कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य पंचायत सचिवालयों में वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। कैरो पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पंचायत सचिव पावन कुमार की उपस्थिति में 210 लाभुकों के आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक सहित अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
वहीं अन्य पंचायतों में भी संबंधित अधिकारियों, पंचायत कर्मियों व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया। बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के सभी लाभुक सत्यापन अवश्य कराएं।
सत्यापन नहीं करवाने वालों की पेंशन होगी बंद
उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि पेंशनधारियों के भौतिक सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा सत्यापन नहीं कराने वाले लाभुकों का पेंशन बंद कर दिया जाएगा। कैरो, सढ़ाबे, गुड़ी, नरौली, हनहट व गजनी पंचायत सचिवालय में पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर सभी पंचायत में नियुक्त कर्मी व प्रतिनिधि मौजूद थे।
वृद्धा पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और असहाय वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों को मासिक पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
वृद्धा पेंशन योजना के मुख्य उद्देश्य हैं:
- गरीब और असहाय वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
- वृद्ध नागरिकों को समाज में सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना।
- वृद्ध नागरिकों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना।
वृद्धा पेंशन योजना के लिए पात्रता मानदंड हैं:
- आयु: 60 वर्ष या उससे अधिक।
- आय: गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के वृद्ध नागरिक।
- निवास: भारत का नागरिक और राज्य में निवास करने वाला।
वृद्धा पेंशन के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं
- अपने राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
- वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र को भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करें।
- आवेदन की जांच के बाद, आपको पेंशन की राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।