Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: अब पता चली असली वजह, इसलिए हजारों महिलाओं को नहीं मिले 3 किस्तों के 7500 रुपये

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 08:31 PM (IST)

    सतगावां प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं की भीड़ उमड़ी लेकिन कई महिलाओं के बैंक खातों में पैसा नहीं आया। समस्या का कारण आधार लिंकिंग टाइपिंग गलतियां और आवेदन में गड़बड़ी बताया गया। महिलाएं परेशान होकर प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। पंचायत सेवकों की लापरवाही के कारण कई आवेदन लंबित हैं जबकि कोई जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई।

    Hero Image
    अब पता चली असली वजह, इसलिए हजारों महिलाओं को नहीं मिले 3 किस्तों के 7500 रुपये

    जागरण टीम, कोडरमा/हजारीबाग। सतगावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए महिलाओं को लाइन लगाकर घंटों इंतजार करने के बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आने का कारण बताया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्यादातर बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक नहीं रहने के मामले सामने आए। कुछ महिलाओं से ऑनलाइन खाता नंबर, बैंक कोड व आधार कार्ड नंबर डालने में गड़बड़ी हुई, जिसमें आवेदन देकर सुधार कराने को कहा गया तथा अधिकांश महिलाओं को बैंक खाते से आधार कार्ड से लिंक कराने की सलाह दी गई।

    वहीं, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं परेशान नजर आईं। बताया गया कि प्रतिदिन सैकड़ों से ऊपर महिलाएं प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं।

    अनिता देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी आदि ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र द्वारा कागजात सही देने के बावजूद भी टाइपिंग में कुछ ना कुछ गलती कर दी गई हैं, इसके कारण दर्जनों महिलाओं के खाते पर पैसा नहीं आया है, जिससे महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है और इन्हें प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

    कई महिलाओं ने बताया कि जिन महिलाओं के खाते में साढ़े सात हजार रुपये होली से पहले आए उन्होंने तो पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया, मगर जिसके खाते में पैसा नहीं आया उसे प्रखंड के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।

    बताया जाता है कि ब्लॉक में जाने के बाद पंचायत सेवक के पास भेजते हैं या फिर कहते हैं कि आपका पैसा आपके खाते में आ जाएगा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ किन-किन महिलाओं को मिलना है और क्या-क्या डॉक्युमेंट लगेंगे, इसकी सूचना किसी भी पंचायत भवन व प्रखंड कार्यालय के समीप नहीं चिपकाई गई है।

    महिलाओं ने बताया कि पंचायत सेवक की लापरवाही के कारण दर्जनों आवेदन ठीक रहने के बावजूद अटके हैं। वहीं, पंचायत सेवक बालेश्वर यादव, प्रसादी यादव, किशुन यादव आदि ने बताया कि उनके पास किसी भी महिला का लंबित फॉर्म नहीं है।

    मंईयां सम्मान योजना से वंचित महिलाएं परेशान, प्रखंड मुख्यालय व बैकों में लग रही भीड़

    महिलाओं की भीड़ बरही प्रखंड कार्यालय एवं बैकों में दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है। जिनके खाते में राशि नहीं आई है ऐसे लाभुक जानकारी लेने को इच्छुक हैं कि आखिर उनके खाते में राशि अभी तक क्यों नहीं आई, उनके आवेदन या खाते में क्या कोई त्रुटि रही है या सबकुछ ठीक है तो फिर कब तक राशि प्राप्त होगी। खासकर होली के बाद प्रखंड कार्यालय में महिलाओं की लंबी कतार लग रही है।

    • मुख्यालय के आसपास से लेकर दूर-दराज ग्रामीण इलाकों से महिलाएं पहुंच रही हैं। मंगलवार को अधिकारी, कर्मचारी सभी परेशान दिखे।
    • लाभुकों के सुविधा को देखते हुए व भीड़ को नियंत्रण करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को अलग-अलग चार काउंटर बनाए गए। जहां कंप्यूटर ऑपरेटर, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे। उसके बाद भी महिलाओं का तांता लगा हुआ रहा।
    • मौजूद महिलाओं से पूछे जाने पर जानकारी मिली कि किसी का एक महीना का तो किसी का 2 महीने, तो किसी को अभी तक एक किस्त की भी राशि प्राप्त नहीं हुई है।

    बीडीओ जयपाल महतो ने पत्रकारों को बताया कि पात्रता रखने वाले सभी लाभुकों के खाते में धीरे-धीरे राशि जा रही है। कई लाभार्थियों के खाते में योजना की राशि भेजी जा चुकी है। पात्रता रखने वाले जो भी लाभुक हैं धैर्य रखें, सभी की खाते में राशि जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ाई एक और टेंशन, अब इन महिलाओं के भी कटे नाम

    ये भी पढ़ें- 18 लाख महिलाओं को अब तक नहीं मिले Maiya Samman Yojana के पैसे, हेमंत सरकार को इस लीडर लेडी ने दे दी चेतावनी