विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

18 लाख महिलाओं को अब तक नहीं मिले Maiya Samman Yojana के पैसे, हेमंत सरकार को इस लीडर लेडी ने दे दी चेतावनी

Published: Mon, 17 Mar 2025 07:38 PM (IST)

झारखंड सरकार द्वारा 18 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि को रोकने के फैसले पर ...और पढ़ें

18 लाख महिलाओं को अब तक नहीं मिले Maiya Samman Yojana के पैसे
18 लाख महिलाओं को अब तक नहीं मिले Maiya Samman Yojana के पैसे

HighLights

  1. 18 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलना विश्वासघात: राफिया
  2. भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता ने कहा सभी महिलाओं को राशि नहीं मिली को होगा आंदोलन

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने राज्य सरकार द्वारा 18 लाख महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना की राशि रोकने के आरोप को उनके सम्मान के नाम पर छल और विश्वासघात बताया है।

सोमवार को एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक झूठा वादा था कि सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि मिलेगी। 18 लाख महिलाओं को अब तक एक भी रुपये नहीं मिले हैं।

राफिया ने कहा कि महिला सम्मान की बात करने वाली सरकार ने 18 लाख माताओं, बहनों और बेटियों के हक को कुचला है।

मंईयां सम्मान के तहत सरकार द्वारा जारी किए गए ना तो हेल्पलाइन नंबर काम कर रहे हैं, ना ही वेबसाइट पर कोई सुनवाई हो रही है।

सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सभी महिलाओं को जल्द मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिली, तो भाजपा आंदोलन करेगी।

मंईयां सम्मान योजना की राशि नही आने से महिलाओं में आक्रोश

  • प्रतापपुर (चतरा) में झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान की राशि नहीं आने से महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। लाभ से वंचित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंची।
  • महिलाओं ने कहा कि आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रखंड कार्यालय में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
  • कई महिलाओं ने शिकायत की कि अधिकारियों द्वारा बार-बार नए दस्तावेज की मांग की जा रही है, जबकि वे पहले ही सभी आवश्यक कागजात जमा कर चुकी हैं।
  • महिलाओं का कहना है कि सरकार एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात करती है। वहीं दूसरी ओर योजनाओं में ऐसी जटिलताएं रखी जाती हैं कि आम महिलाओं को इसका लाभ आसानी से नहीं मिल पाता।
  • इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि कुछ महिलाओं के दस्तावेजों में त्रुटि होने के कारण उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सका।
  • हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी योग्य लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा और प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

गढ़वा में भी महिलाएं परेशान

उधर, गढ़वा में भी महिलाएं काफी परेशान हैं। सोमवार को खरौंधी पंचायत से शिल्पा देवी, विमला देवी इंदा देवी, अंजिला देवी, सुंडी पंचायत से शारदा देवी, सुषमा देवी, चिंता देवी, सोमरी देवी, अनीता देवी, कूपा पंचायत से रीना देवी, तेतरी देवी, पुष्पा देवी, अनीता देवी, चंदा देवी, चंदनी पंचायत से सुकरी देवी, हेमंती देवी, कलावती देवी प्रखंड कार्यालय पहुंची थी।

यह भी पढ़ें-

लातेहार की कई महिलाओं के खाते में नहीं आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, कारण जानने पहुंच गईं ब्लॉक

मंईयां सम्मान योजना में नया अपडेट, पहली किस्त पाने वाली हजारों महिलाओं का कटा नाम