Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: कार्यकर्ताओं से मिले BJP नेता सुनील बंसल नए लोगों को जोड़ने और बूथों को मजबूत करने पर दिया जोर

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 05:36 PM (IST)

    भाजपा नेता सुनील बंसल ने खूंटी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिए हमें बूथ स्तर पर नए लोगों को संगठन से जोड़ना होगा और कमजोर बूथों को मजबूत बनाना होगा।

    Hero Image
    अपने खूंटी दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।

    जागरण संवाददाता,खूंटी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर नए लोगों को संगठन से जोड़ना होगा, साथ ही कमजोर बूथों को मजबूत बनाना होगा। सुनील बंसल शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बना रहे और संगठन मजबूत हो, इसके लिए प्रदेश के साथ ही जिला और मंडल स्तर पर बैठकों का नियमित रूप से आयोजन होना चाहिए। इसके पूर्व खूंटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक ढंग से फूलमाला और अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश संगठन के महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कड़िया से आवास में जाकर मिले राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भाजपा कार्यकर्ताओं संग संगठनात्मक बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा से उनके आवास में जाकर मिले। केंद्रीय मंत्री को कड़िया मुंडा ने फूल प्रदान कर स्वागत किया l

    इस दौरान कड़िया मुंडा से उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और संगठन को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। सुनील बंसल रात्रि विश्राम खूंटी में ही करेंगे। शनिवार को बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में जाकर वे भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इससे पूर्व दोपहर में खूंटी पहुंचने पर दिन का भोजन उन्होंने आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता भीम सिंह मुंडा के घर पर किया।

    यह भी पढ़ें:Jharkhand Political News: सीएम सोरेन ने बाबूलाल मरांडी को बताया मुखौटा बोले ये लोग कड़वी बात सुनने के आदी नहीं

    comedy show banner
    comedy show banner