Nala vidhan sabha Chunav Result: नाला में JMM ने पार किया 50 हजार का आंकड़ा, इतने वोटों से पिछड़ रही भाजपा
नाला विधानसभा सीट (Nala vidhan sabha election Result) पर माधव चंद्र महतो कनई चंद्र रवीन्द्र नाथ महतो और रघुबीर यादव के बीच कांटे की टक्कर है। बता दें कि पिछले चुनाव यानी 2019 में भी रवीन्द्र नाथ ने भाजपा के सत्यानंद झा को हराकर इस सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वे इस सीट से कुल तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।
डिजिटल डेस्क, नाला। हर कोई झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य की 81 सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम आज जारी होंगे। इसके लिए सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। सभी की निगाहें राज्य की टॉप-10 हॉट सीटों पर टिकी हुई हैं। नाला विधानसभा सीट (Nala vidhan sabha Election Result 2024) राज्य की चर्चित सीटों में से एक है।
इस बार यहां से बीजेपी के माधव चंद्र महतो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, सीपीआई से कनई चंद्र चुनावी मैदान में हैं। जबकि जेएमएम की तरफ से रवीन्द्र नाथ महतो दांव खेल रहे हैं। वहीं, जेएलकेएम की टिकट पर रघुबीर यादव सियासी मैदान में हैं।
बात करें रुझानों की, तो 14वें चरण के बाद भी यहां JMM ही बढ़त बनाई हुई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जेएमएम के रवीन्द्र नाथ महतो 55572 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के माधव चंद्र महतो करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं और अब तक उनके खाते में 44702 मत आए हैं।
81 विधानसभा सीटों में नाला सीट महत्वपूर्ण स्थान रखती है। जामताड़ा जिले का हिस्सा यह विधानसभा क्षेत्र दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2000 में बिहार से अलग होकर नया राज्य का दर्जा हासिल करने वाले झारखंड (Nala vidhan sabha Election Result 2024) के पहले विधानसभा चुनाव 2005 में संपन्न कराए गए। यहां के पहले चुनाव में झामुमो के दिग्गज नेता रबिंद्र नाथ महतो ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार सत्यानंद झा को नजदीकी अंतर से हराया और विधायक बने।
इस सीट से विधायक का दर्जा रबिंद्र महतो को हासिल हुआ। 2009 के दूसरे चुनाव में भाजपा ने अपना जनाधार मजबूत किया। इसका उसे फायदा मिला और भाजपा के सत्यानंद झा अपने दूसरे प्रयास में इस सीट से विधायक चुन लिए गए। उन्होंने झामुमो के रबिंद्र नाथ को हराकर पिछली हार का बदला निकाल लिया।
2019 में भी रवीन्द्र नाथ ने भाजपा के सत्यानंद झा को हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वे इस सीट से कुल तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Dumri Vidhan Sabha Seat: डुमरी में त्रिकोणीय मुकाबला, बेबी देवी-यशोदी देवी और जयराम महतो के बीच टक्कर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।