Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dumri Seat Result 2024: डुमरी में हो गया 'खेला', जयराम महतो ने बेबी देवी से छीन ली सीट; देखें नतीजे

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 05:32 PM (IST)

    डुमरी विधानसभा सीट (Dumri Vidhan Sabha Seat Result 2024) पर रिजल्ट आ गया है। जेएलकेएम के जयराम कुमार महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी को हरा दिया है। 2023 के उपचुनाव में बेबी देवी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। बता दें कि डुमरी गिरिडीह जिले का हिस्‍सा है और गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    Hero Image
    बेबी देवी, जयराम कुमार महतो और यशोदा देवी।

    डिजिटल डेस्क, डुमरी। शाम होते-होते झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Election Result 2024) के नतीजे अब सामने आने शुरू हो गए हैं। राज्य की 81 सीट के लिए आज सुबह से मतगणना जारी है। इसी बीच कुछ सीटों के नतीजे आ चुके हैं, तो वहीं कुछ के नतीजे जल्द ही सामने आने वाले हैं। इसी बीच राज्य की हॉट सीट में से एक डुमरी विधानसभा सीट (Dumri Vidhan Sabha Seat Result 2024) का रिजल्ट सामने आ गया है। नतीजों में बड़ा उलटफेर करते हुए जेएलकेएम के जयराम कुमार महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी को हरा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह से शुरू हुई वोटों की गिनती के बाद सामने आए रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी लगातार आगे बनी हुई थीं। रुझानों और विरोधी पार्टी को मिले वोटों में अंतर को देख कयास लगाए जा रहे थे कि बेबी देवी ही जीत हासिल करेंगी। हालांकि, आखिरी के कुछ चरणों में बड़ा उलटफेर देखने मिला है। सुबह से पीछे चल रहे जेएलकेएम के जयराम कुमार महतो ने अचानक ही बढ़त बना ली और अंत में शाम होते-होते जीत का परचम लहरा दिया।

    करीब 10 हजार वोटों से हारीं बेबी देवी

    आंकड़ों की बात की जाए, तो जयराम कुमार महतो ने 94496 वोटों के साथ जीत हासिल की। वहीं, 10945 वोटों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की बेबी देवी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कुल 83551 मिले, लेकिन जीत हासिल करने के लिए वोटों की यह संख्या कम साबित हुई।  

    बता दें कि डुमरी गिरिडीह जिले का हिस्‍सा है और गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शुरुआत से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ रहा यह इलाका पहाड़ों, वनों और खूबसूरत झरने के लिए मशहूर है। यहां 2005 में कराए गए विधानसभा चुनाव में झामुमो के जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की।

    पिछले उपचुनाव में हुई थी बेबी देवी की जीत

    इसके बाद के 2009, 2014 और 2019 के चुनाव में भी झामुमो के दिग्‍गज नेता जगरनाथ महतो ने जीत हासिल की। इस सीट पर वह लगतार चार बार विधायक बनने वाले इकलौते नेता हैं। इस सीट पर 2023 में उपचुनाव हुए। इस चुनाव में बेबी देवी ने विजय हासिल की।

    ये भी पढ़ें- Bagodar Vidhan Sabha Seat: बगोदर में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? CPI-ML और BJP के बीच कांटे की टक्कर