Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bagodar Vidhan Sabha Seat: बगोदर में भाजपा को सीपीआई-एमएल से मिल रही कड़ी टक्कर, ताजा आंकड़ों से समझें खेल

    बगोदर विधानसभा सीट पर सीपीआई-एमएल और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। 2019 के चुनाव में विनोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। यहां से विनोद कुमार सिंह तीसरी बार विधायक बने लेकिन इस बार नागेंद्र महतो उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। बता दें कि बगोदर इलाका गिरिडीह जिले का हिस्सा और कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है।

    By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Updated: Sat, 23 Nov 2024 01:46 PM (IST)
    Hero Image
    बीजेपी प्रत्याशी नागेंद्र महतो और सीपीआई-एमएल के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह।

    डिजिटल डेस्क, बगोदर। बगोदर विधानसभा सीट के लिए कई पार्टियां चुनावी अखाड़े में दांव खेल रही हैं। हालांकि, यहां मुख्य मुकाबला सीपीआई-एमएल के विनोद कुमार सिंह और भारतीय जनता पार्टी नागेंद्र महतो के बीच है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और दसवें चरण के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताज आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के नागेंद्र महतो 14452 वोटों से सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 58212 वोट मिल चुके हैं। वहीं, सीपीआई-एमएल के विनोद कुमार सिंह 43760 वोटों के साथ पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

    अभी इस सीट पर विनोद कुमार सिंह का कब्जा है। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 98,201 वोट लेकर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी के नागेंद्र महतो 83,656 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में बगोदर भी शामिल है। यह इलाका गिरडीह जिले का हिस्सा और कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है।

    2005 के चुनाव में यहां से सीपीआईएम नेता विनोद कुमार सिंह ने जीत हासिल की। इसके अलावा 2009 के चुनाव में भी विनोद कुमार ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    2014 के चुनाव में यहां से भाजपा ने सीपीआईएम के एकछत्र राज को खत्मा करते हुए जीत हासिल की। नागेंद्र महतो ने यहां से जीत हासिल कर भाजपा का खाता खोला।

    2019 के विधानसभा चुनाव में सीपीआईएम ने फिर से सीट वापस ले ली। यहां से विनोद कुमार सिंह तीसरी बार विधायक बने।

    ये भी पढ़ें- Boria Vidhan Sabha Seat: बोरियो में BJP के लोबिन और JMM के धनंजय के बीच सीधी फाइट, जानें चुनाव का समीकरण