Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, झारखंड में 405 लैंग्वेज लैब की तैयारी

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 06:08 PM (IST)

    झारखंड शिक्षा परियोजना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी सिखाने की पहल की है। इसके तहत राज्य में 405 भाषा प्रयोगशालाएं (लैंग्वेज लैब) स्थापित की गई हैं जिनमें जामताड़ा में 9 लैब शामिल हैं। जामताड़ा के 43 शिक्षकों को दो चरणों में 8 से 27 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिजिटल लैब्स में बच्चे ऑडियो-वीडियो माध्यम से खेल-खेल में भाषा सीखेंगे। यह प्रोजेक्ट तीन साल के लिए है।

    Hero Image
    सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी। (सांकेतिक तस्वीर एआई से)

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जिले के सरकारी स्कूल के बच्चे भी अब निजी स्कूलों के बच्चों की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे। इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना ने पहल शुरू कर दी है। पूरे राज्य में 405 भाषा प्रयोगशाला बनाई गई है, इसमें जामताड़ा जिले में नौ प्रयोगशाला है। परियोजना का उद्देश्य है कि पहले अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को बोलने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद बच्चों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए यह कार्य योजना बनाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले से कल 43 शिक्षकों को प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण आठ सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण की कार्य अवधि सात दिवसीय होगी। इस प्रोजेक्ट को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित है। प्रशिक्षण देने का बीड़ा एक एनजीओ को दिया गया है।

    इसमें जिले के नौ सरकारी विद्यालय, जैसे तीन सीबीएसइ आधारित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और छह आदर्श विद्यालयों में लैब स्थापित किए जाएगे। वहीं राज्य भर में 425 स्कूलों में लैब स्थापित की गई है। इसमें 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय शामिल हैं।

    बच्चे मनोरंजन के साथ सीखेंगे भाषा

    बताया गया कि लैग्वेज लैब एक डिजिटल लाइब्रेरी है। इसमें विद्यार्थी अंग्रेजी, हिंदी , संस्कृत भाषा में सुनने, बोलने, पढ़ने व लिचाने में सुधार करेंगे। इन्हें संवाद करने में मदद करेगा। विद्यार्थी सुविधा के अनुसार आडियो और वीडियो दोनों तरह से भाषा की शिक्षा ग्राहण करेंगे। साथ ही डिजिटल माध्यम से गलतियों को सुधारने और उच्चारण सीखने में मदद करेगी। यहां खेल-खेल में अंग्रेजी व संस्कृति सीखा जा सकता है। इससे उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यह लैब एक मनोरंजन और सरल वातावरण तैयार करेगा। खुद विद्यार्थी अपने आप को व्यस्त रखेंगे।

    इन स्कूलों में खुलेंगे लैंग्वेज लैब

    जामताड़ा जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कस्तूस्बा विद्यालय जामताड़ा व बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा है। इसके अलावा आदर्श विद्यालयों में राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय मिहिजाम, राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय नारायणपुर, राजकीकृत प्लस टू विद्यालय बागडेहरी, आरजी आरजी प्लस टू विद्यालय करमाटांड़, राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय फतेहपुर शामिल है।

    भाषा को सुधारने में मददगार बनेंगे लैब

    लैंग्वेज लैब का उपयोग और भाषा कौशल में सुधार के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए दो बैच में 43 शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा। पहला बैच का 8 से 15 सितंबर तक व दूसरा बैच का 17 से 27 सितंबर तक पबिया डायट में प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक अपने अपने स्कूल में विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान को मजबूत बनाने में मददगार बनेगा। इस लैब से विद्यार्थियों को भाषा ज्ञान में सुधार करने में मदद करेगा।

    -मनोज कुमार, एडीपीओ, जामताड़ा