Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर चिंतित दिखे बाबूलाल मरांडी, बोले- जिन्ना की बातें हो रही है सच

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 07:37 AM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नारायणपुर में कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने संताल परगना में जनसांख्यिकी परिवर्तन पर चिंता जताई और बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर आगाह किया। मरांडी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आदिवासियों की घटती आबादी पर भी चिंता व्यक्त की।

    Hero Image
    गुरुवार को नारायणपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा)। जब इतनी बड़ी पार्टी और इतना बड़ा संगठन है तो आपस में विवाद होना भी तय है। रोज झगड़ें... कोई बात नहीं.. लेकिन चुनाव आए तो अपने देश, धर्म व समाज का हित देखें।

    मैं संताल परगना में विहिप के संगठन के मंत्री के तौर पर आया था। जामताड़ा और नारायणपुर मेरी कर्मभूमि रही है।

    ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने कही। मरांडी गुरुवार को नारायणपुर के दुर्गा मंदिर मैदान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह मदन पांडेय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान पुराने कार्यकर्ता रहे तरुण गुप्ता ने बाबूलाल के समक्ष गिरिडीह पहुंचकर और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर पार्टी में पुन: वापसी की।

    इससे पूर्व भाजपा नेता स्वर्गीय मदन पांडेय की पुण्यतिथि पर बाबूलाल मरांडी ने नारायणपुर दुर्गा मंदिर के समीप उनके आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके उपरांत कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ। हालांकि, इस अवसर पर कुछ कारण वश तरुण गुप्ता उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में निमाई सेन के नेतृत्व में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    बाबूलाल ने कहा किसी कारणवश ये लोग दल को छोड़कर चले गए थे। अपना घर तो अपना घर होता है, पुन: वापस आए हैं, इनका स्वागत है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में जब बिहार हुआ करता था उस समय नारायणपुर के महतो तालाब की किनारों पर प्रतिबंधित पशु के चमड़े सुखाए जाते थे और करमदाहा मेले में प्रतिबंधित मांस खुलेआम बेचा जाता था। तब हम लोग छोटे कार्यकर्ता हुआ करते थे, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से आंदोलन किया और चमड़ा सुखाने और प्रतिबंधित मांस बेचने की प्रथा पर रोक लगी।

    पूरे संताल परगना की बदल रही डेमोग्राफी

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर, जामताड़ा और पूरे संताल परगना की डेमोग्राफी चेंज हो रही है। समुदाय विशेष की आबादी तेजी से बढ़ गई है, जो चिंताजनक है। बांग्लादेशी घुसपैठ जारी है, जिसके कारण तेजी से समुदाय विशेष की आबादी बढ़ती जा रही है।

    हम लोग समय रहते सचेत नहीं हुई तो आने वाला समय बहुत ही बुरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज भाजपा की देन है। यहां की विकास बीजेपी की देन है। केंद्र के पैसों का यहां बंदरबांट हो रही है। योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। यहां के मुख्यमंत्री को और मंत्री को भी जेल जाना पड़ा है।

    भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। आतंकवादी हमले के विरोध में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक,और फिर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है।

    जिन्ना की बातें सच होती प्रतीत हो रही हैं

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिन्ना कहा करते थे कि लड़कर पाकिस्तान लिए हैं और हंस के हिंदुस्तान लेंगे। वर्तमान परिदृश्य में झारखंड व देश के कई क्षेत्र के जो हालात होते जा रहे हैं, वह होती प्रतीत हो रही है। इसलिए समय रहते सभी को जागृत होने की आवश्यकता है।

    एक होकर वोट नहीं करेंगे तो ऐसे ही लूटे जाते रहेंगे। उन्होंने कहा 2014 से पहले भारत की पहचान बड़े-बड़े घोटाले के रूप में होती थी, परंतु नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की पहचान विकसित राष्ट्र के रूप में हो रही है।

    घट रही आदिवासियों व सनातनियों की आबादी

    उन्होंने कहा कि 1951 से लेकर 2011 तक आदिवासियों की सनातनियों की आबादी कमी है। जबकि मुसलमानों की आबादी 17 फीसदी तक बढ़ गई है, यह जांच का विषय है।

    झामुमो कांग्रेस वालों ने अबुआ राज के नाम पर आदिवासियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में टुंडी और पीरटांड़ से उग्रवादी नारायणपुर में प्रवेश करते थे। यह उग्रवादियों का प्रवेश द्वार हुआ करता था। तब मदन पांडेय के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया था, जिसके कारण माओवादियों का पैर संताल परगना क्षेत्र में कभी नहीं जम पाया।

    सभा को दुमका के पूर्व सासंद सुनील सोरेन, जिला अध्यक्ष सुमित शरण, नाला से भाजपा प्रत्याशी रहे माधव चंद्र महतो, जिला महामंत्री मितेश साह, सुरेश राय, चंडी चरण दे, प्रो सुनील हांसदा आदि ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर कमल गुप्ता, महेंद्र मंडल, आनंद पोद्दार, सुशील पोद्दार, संजय मंडल, सुजाता सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंहा, जितेंद्र मंडल, मिथुन मंडल, कमलेश मंडल व अन्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन सुकुमार सर्खेल ने किया।

    यह भी पढ़ें- 

    जामताड़ा में सीएम सोरेन पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- काम करने में नहीं कमाने में लगी है हेमंत सरकार

    comedy show banner
    comedy show banner