Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा में सीएम सोरेन पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- काम करने में नहीं कमाने में लगी है हेमंत सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 09:29 PM (IST)

    जामताड़ा के पबिया में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इनके खून में शामिल है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर पुलिस महकमे को वसूली में लगा दिया है। यहां की पुलिस हर महीने रिचार्ज करती है और पैसों की उगाही कर सरकार को रिचार्ज करती है।

    Hero Image
    जामताड़ा में सीएम सोरेन पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा: जामताड़ा के पबिया में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बाप-बेटे और सरकार में शामिल लोग आज कहते फिर रहे हैं दिशोम गुरु ने झारखंड को अलग राज्य बनवाया, ये तो झारखंड अलग करवाने की बात करने नरसिम्हा राव सरकार के पास दिल्ली गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य के खजाने को लूटने का लगाया आरोप

    उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है भ्रष्टाचार इनके खून में शामिल है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर पूरे पुलिस महकमे को वसूली में लगा दिया है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यहां की पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जैसे हर महीने मोबाइल रिचार्ज करते हैं। पैसों की उगाही कर सरकार को रिचार्ज करते हैं और अपनी मन के मुताबिक अपना ट्रांसफर और पोस्टिंग करवाते हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बाप-बेटे की पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हैं कि हेमंत है तो हिम्मत है, लेकिन हेमंत है तो यहां गुंडों, बदमाशों, अपराधियों और बलात्कारियों को हिम्मत है। जनता तो इनके बीच पिस रही है।

    'संकल्प यात्रा से बौखला गई है हेमंत सरकार'

    सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल परगना उनकी कर्म-भूमि है। भाजपा की संकल्प यात्रा शुरू होते ही झारखंड को अपनी जागीर समझने वाला सोरेन परिवार बौखला चुका है। यात्रा की अभी शुरूआत ही हुई है और झूठे मनगढ़ंत आरोपों के साथ उनपर फर्जी केस करवाए जा रहे।

    बाप-बेटे को याद रखना चाहिए कि भ्रष्टाचार में डूबकर उन्होंने जो काली कमाई से तिजोरी भरने का काम किया है, जनता उसका हिसाब मांगने को तैयार बैठी है।

    'आदिवासियों की रगों में बलिदानियों का खून बहता है'

    विधानसभा सत्र में जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी द्वारा आदिवासियों की बुद्धि पर सवाल उठाने की बात पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे भूले नहीं कि उनकी रगों में भी अमर शहीद आदिवासी बलिदानियों का खून बहता है।

    उन्होंने कहा कि जब ऐसे लोगों और उनकी पार्टी ने देश को टुकड़ों में बांटने का काम किया था तब तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और बिरसा मुंडा जैसे आदिवासी अमर बलिदानियों ने देश के लिए कुर्बानी देने का काम किया था।

    NDA की सरकार में मिला आदिवासियों को सम्मान

    बाबूलाल मरांडी ने केंद्र में 60 साल तक रही कांग्रेस सरकार की भी कलई खोलने का काम किया। उन्होंने कहा कि साल 2000 से पहले आदिवासियों के गांवों में ना तो सड़क रहती थी और ना ही बिजली। केंद्र में एनडीए की सरकार आई तो आज संताल परगना में एम्स, एयरपोर्ट और कई रेलवे लाइन दिख रही है।

    बराकर नदी की पुल का शिलान्यास और उदघाटन भी उनके कार्यकाल में ही हुआ। आज देश के राष्ट्रपति पद पर आदिवासी महिला आसीन हैं। केंद्र की सरकार में आठ आदिवासी मंत्री हैं।

    कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

    कार्यक्रम में दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner