Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    World Enviornment Day 2021: प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए : मंगल कालिंदी

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sat, 05 Jun 2021 05:03 PM (IST)

    World Enviornment Day 2021 विधायक मंगल कालिंदी ने पश्चिमी घोड़ाबांधा पंचायत के राधिकानगर स्थित शिव मंदिर के समीप पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों ...और पढ़ें

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाते विधायक मंगल कालिंदी ।

    जमशेदपुर, जासं। पौधरोपण कर ही हम वायु प्रदूषण को बचा सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यही नहीं, पौधा लगाकर उसे भूलना नहीं है बल्कि पौधा से उसे पेड़ बनाना है, तभी उसका लाभ मिल सकता है। यह कहना था जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी का।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक मंगल कालिंदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिमी घोड़ाबांधा पंचायत के राधिकानगर स्थित शिव मंदिर के समीप पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं ताकि पृथ्वी को हरा भरा बनाने में मदद मिल सके। विधायक ने कहा कि आज पेड़ लगाएंगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सकेगी। जिस तरह कोरोना महामारी से बचाव को शारीरिक दूरी व मास्क की जरूरत है, उसी प्रकार हमारे जीवन को स्वस्थ व सुखमय बनाने के लिए पौधों की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्यरूप से विक्रम सिंह, रजत, विनीत, अकाश, विकास, सोमेन, पिंटू , पंकज के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    पर्यावरण दिवस पर विकास सिंह ने नदी किनारे किया पौधरोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे रामनगर में पाैधरोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पौधरोपण किया और उसका देखभल करने की शपथ ली। मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि नदी की तराई में पौधरोपण से कई तरह का लाभ है। एक तो पौधा बड़ा बनकर हमे ऑक्सीजन देगा, दूसरी छाया तथा तीसरी नदी का कटाव को रोकेगा। इससे प्रत्येक वर्ष होने वाले बाढ़ से लोगों को निजात मिल सकेगी। इस अवसर पर पीपल, शीशम, आम आदि का पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में कोरोना काल में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में विकास सिंह के अनावा राजूश साहू, सुशीला शर्मा, दीपक सुंडी, दुर्गा दत्ता, विजय पाल, संजीव पांडा, अजय गोराई, मनोज ओझा, गोवपाल यादव, रामसिंह कुशवाहा, शिव अग्रहरी, मुन्ना झा, प्यारेलाल साह, राकेश मंडल आदि शामिल थे।