Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur News : डीएवी बिष्टुपुर में पढ़ाई के दौरान आठवीं की छात्रा के उपर गिरा छज्जा, बांया हाथ हुआ फ्रैक्चर

    By Jagran NewsEdited By: Uttamnath Pathak
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 12:40 PM (IST)

    जमशेदपुर के प्रतिष्ठित स्कूल डीएवी बिष्टुपुर में क्लास चलने के दौरान छात्रा के उपर छत का छज्जा टूटकर गिर गया। इस घटना में कक्षा आठवीं की छात्रा घायल ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    इस खबर को प्रदर्शित करने के लिए डीएवी बिष्टुपुर की प्रतीकात्मक तस्वीर।

    जासं, जमशेदपुर : डीएवी बिष्टुपुर की कक्षा आठवीं की छात्रा के उपर कक्षा में ही पढ़ाई के दौरान ही छत का छज्जा टूटकर गिर गया। क्लास टीचर ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। आनन-आनन फानन में घायल छात्रा को टीएमएच ले जाया गया। यह घटना सुबह 9:30 बजे की है। इस घटना में छात्रा का बांया हाथ फ्रैक्चर होने की बात बताई जा रही है। अच्छा हुआ कि छात्रा के सिर पर यह छज्जा का टुकड़ा नहीं गिरा। टीएमएच में अस्पताल ने छात्रा की मरहम पट्टी कर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। छात्रा को उनके अभिभावक अपने घर लेकर गए है। इस संबंध में स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान छत सीपेज कर रहा था। इसी दौरान छज्जा का एक टुकड़ा क्लासरूम में गिरा। इस घटना से यह छात्रा घायल हुई। स्कूल प्रबंधन ने इलाज के लिए उसे टीएमएच में भर्ती कराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छज्जा गिरने के बाद मची अफरा-तफरी

    छज्जा गिरने के बाद कक्षा आठवीं के छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के सहपाठियों ने घायल छात्रा को सबसे पहले क्लास रूम से बाहर निकाला। उसके बाद अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस घटना की सूचना स्कूल द्वारा छात्रा के अभिभावकों को भी दी गई।