Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आदिवासी सबसे बड़े हिंदू', जमशेदपुर में बोले छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय; BJP की जीत पर की क्लियर कट बात

    Updated: Thu, 23 May 2024 08:43 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड के जमशेदपुर में रोड शो किया। इस दौरान विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी सबसे बड़े हिंदू है। वे भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करते हैं। उन्हें झारखंड की सरकार भड़का रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में पीएम मोदी ने देश का नाम वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ काली शर्मा। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो से पहले उन्होंने एक प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी सबसे बड़े हिंदू हैं। वे भगवान भोले शंकर व माता पार्वती की पूजा करते हैं। उन्हें झारखंड की सरकार भड़का रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में जब भाजपा की सरकार थी, तब नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया था। अब झामुमो की सरकार में झारखंड में नक्सलवाद फिर से पनप रहा है। विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड की सभी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशाी बिद्युत बरण की जीत सुनिश्चित है।

    विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया और देश के लोगों के लिए बहुत कुछ किया। पूरे देश में भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल है।

    विष्णुदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम झारखंड एवं ओड़िशा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है तथा उनका सहयोग कर रही है। आज देश के लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है।

    विष्णुदेव ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार न होने के कारण केंद्र की योजनाएं धरातल पर उतारने में जानबूझकर अड़चन पैदा की जा रही है। पाकिस्तान की गीदड़ भभकी बंद हो गई है। विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत पांचवे स्थान पर आ गया है।

    छत्तीसगढ़ में काम नहीं आया कांग्रेस का लुभावना वादा

    विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब वहां की सरकार ने केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने नहीं दिया।

    कांग्रेस ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए। इस कारण वहां के लोगों ने दुबारा भाजपा को सत्तासीन किया। इसके बाद मात्र 100 दिन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर कई जनकल्याणकारी कार्य किए।

    दुर्भाग्य है झारखंड का, मुख्यमंत्री तक जेल में है

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ एक साथ बना है। छत्तीसगढ़ के विकास के पथ पर अग्रसर है। वहीं झारखंड का दुर्भाग्य है कि यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में है। मंत्री के पीए के नौकर के घर से 35 लाख की नकद राशि मिलती है। कांग्रेस के सांसद के यहां से 350 करोड़ की राशि मिलती है।

    झारखंड सरकार के मंत्री भी अब भ्रष्टाचार के आरोपाे से घिरे हुए हैं। उनसे भी अब ईडी पूछताछ करने लगी है। इस कारण झारखंड प्रदेश के लोग झारखंड सरकार के मंत्रियों की कारगुजारियों से अवगत हो चुके हैं। चुनाव में वे कहीं टिक नहीं पा रहे हैं। सबकी बोलती बंद हो गई है। जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Naxal Encounter: चुनाव को बाधित करने की फिराक में थे नक्सली, ट्राई जंक्शन क्षेत्र में मुठभेड़; एरिया कमांडर ढेर