Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांडिल में हुई मालगाड़ी दुर्घटना का दिखा असर, आज भी रद रहीं 17 ट्रेनें; वंदे भारत और जन शताब्दी रीशेड्यूल

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:53 PM (IST)

    चांडिल में हुई दुर्घटना के कारण टाटानगर से 17 ट्रेनें रद रहीं जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए। वंदे भारत और हटिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें टाटानगर नहीं आईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार डाउन लाइन रविवार रात तक सामान्य हो जाएगी। कुछ ट्रेनों का पुनर्निर्धारण किया गया और कुछ को रद कर दिया गया।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवादादाता, जमशेदपुर। चांडिल में हुई दुर्घटना के कारण रविवार को अप व डाउन लाइन की 17 ट्रेनें रद रहीं। वहीं, कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने के कारण रविवार को भी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। हावड़ा-मुंबई मार्ग में ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रही जबकि नई दिल्ली व बिहार जाने वाले ट्रेनें आज भी परिवर्तित मार्ग से चली, जिसके कारण यात्री दुर्घटना के दूसरे दिन भी परेशान रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वंदे भारत, आनंद विहार एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें टाटानगर नहीं आई। हालांकि, रविवार शाम में 18101 टाटा-पठानकोट अपने तय मार्ग से शाम पांच बजकर 25 मिनट पर टाटानगर से रवाना की गई। जबकि पूर्व में इसे टाटानगर से राउरकेला, नुआगांव से हटिया से मुरी होकर चलाने का आदेश जारी किया गया था।

    रेल अधिकारियों का कहना है कि डाउन लाइन रविवार रात तक सामान्य हो जाएगी। ऐसे में सोमवार सुबह से सभी ट्रेनें अपने तय रूट से आने की संभावना है। हालांकि पूर्व में जारी आदेश के तहत 68035-68036 टाटा-हटिया-टाटा मेमू पैसेंजर सोमवार 11 अगस्त को रद रहेगी।

    रविवार को रद रहेंगी ये ट्रेनें

    • 13511-13512 : टाटा-आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस
    • 18019-18020 : झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस
    • 18115 : चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू
    • 18183-18184 : टाटा-बक्सर-टाटा एक्सप्रेस
    • 21893 -21896 : टाटा-पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस
    • 18601-18602 : टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस
    • 68055-68056 : टाटा-आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस
    • 68035-68036 : टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस
    • 18019-18020 : झारग्राम-धनबाद-झारग्राम

    परिवर्तित मार्ग से चली ये ट्रेनें

    • 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस भोजुडीह, चास, बोकारो स्टील सिटी से रांची, नुआगांव से राउरकेला होकर चली।
    • 20898 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस कोटशिला से राजबेड़ा, भोजुडीह, आद्रा, मिदनीपुर से खड़गपुर होकर चली। यह ट्रेन टाटानगर नहीं आई।
    • 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस खड़गपुर से मिदनीपुर से आद्रा होकर चली। जबकि इस ट्रेन को टाटानगर से चांडिल से पुरुलिया होकर जानी थी।
    • 12819 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस हिजली, मिदनीपुर से आद्रा से गोमो होकर चली। जबकि इस ट्रेन को हिजली से टाटानगर, चांडिल से खानुडीह से गोमो की ओर चलनी थी।
    • 12875 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस हिजली से मिदनीपुर, आद्रा से भोजुडीह होकर गोमो रवाना।
    • 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया से चांडिल होकर रवाना।
    • 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला से हटिया, बोकारो स्टील सिटी, भोजुडीह होकर चली।
    • 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस खड़गपुर से मिदनीपुर, आद्रा से भोजुडीह, बोकारो स्टील सिटी, मुरी से रांची होकर चली। टाटानगर नहीं आई।
    • 18616 हटिया-टाटा एक्सप्रेस भी मुरी से कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल होकर चली।
    • 18102 जम्मू तवी-टाटा एक्सप्रेस मुरी से कोटशिला, पुरुलिया से चांडिल होकर टाटानगर पहुंची।
    • 18428 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, चांडिल होकर रवाना।

    ये ट्रेनें आज रहेंगी शार्ट टर्मिनेट

    68086 बरकाकाना-टाटा मेमू 11 अगस्त को मुरी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। यह ट्रेन मुरी से टाटानगर के बीच रद रहेगी। 68085 टाटा-बरकाकाना मेमू 11 अगस्त सोमवार को मुरी में रद रहेगी। मुरी से बरकाकाना के बीच यह रद रहेगी।

    वंदे भारत और जन शताब्दी रही रीशेड्यूल

    20897 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की डाउन रैक देर से पहुंचने के कारण इसे एक घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था। इस ट्रेन को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट के बजाए 3 बजकर 35 मिनट पर हावड़ा से रवाना किया गया था।

    इसके अलावा 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को दो घंटे 40 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया था। यह ट्रेन दोपहर 1 बजकर 40 मिनट के बजाए शाम 4 बजकर 40 मिनट पर बड़बिल से रवाना की गई।

    यह भी पढ़ें- 

    अगले वर्ष तक दिल्ली से मुंबई के बीच 160 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, सिर्फ 12 घंटे का होगा सफर