Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: आद्रा मंडल में दो मालगाड़ियों की टक्कर से कई ट्रेनें डायवर्ट, देखें रद की गई ट्रेनों की लिस्ट

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 11:59 AM (IST)

    आद्रा मंडल के चांडिल स्टेशन के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर से रेल यातायात प्रभावित हुआ है जिससे 20 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। टाटानगर से नई दिल्ली और बिहार जाने वाले रेल मार्ग पर भी इसका असर पड़ा है। रेलवे प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा है।

    Hero Image
    आद्रा मंडल के चांडिल स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। जागरण

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। आद्रा मंडल के चांडिल स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके कारण टाटानगर से नई दिल्ली और बिहार जाने वाले रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दुर्घटना के कारण 20 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

    रूट डायवर्ट की गईं ट्रेनें

    • 12820 आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस: बंडामुंडा में तीन घंटे तक नियंत्रित रही। अब यह ट्रेन नीमच, आद्रा, मिदनापुर, हिचली होते हुए भद्रक जाएगी।
    • 18615 हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस: चांडिल में नियंत्रित
    • 12152 शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस आद्रा से बोकारो स्टील सिटी, मुरी से राउरकेला होते हुए हटिया जाएगी।
    • 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस: आद्रा से मिदनापुर, नीमच होते हुए टाटानगर आएगी।
    • 12151 लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस: चक्रधरपुर से टाटानगर होते हुए खड़गपुर तक चलेगी।
    • 68035 टाटा-हटिया मेमू: आज रद्द रहेगी.
    • 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस: हिजली से मिदनापुर आद्रा, भोजूडीह होते हुए गोमो तक चलेगी।
    • 18115-18116 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर आज रद्द रहेगी.
    • 68023-68024: झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम: आज रद्द रहेगी।
    • 20892: टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी.
    • 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी.
    • 68055-68056 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू अद्रा स्टेशन पर समाप्त कर दी गई है। यह अद्रा से टाटानगर तक रद्द रहेगी।
    • 18011: हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस अद्रा स्टेशन तक समाप्त कर दी गई है।
    • 13301-13302 धनबाद-टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस रद्द
    • 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस: यह भोजूडीह से चास, बोकारो स्टील सिटी से मुरी, हटिया होते हुए राउरकेला पहुँचेगी। यह ट्रेन आज टाटानगर नहीं आएगी।
    • 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस: यह कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी से चंद्रपुरा, महुदा से भोजूडीह, अद्रा होते हुए खड़गपुर पहुँचेगी। यह टाटानगर नहीं आएगी।
    • 68086 बरकाकाना-टाटा मेमू आज रद्द रहेगी।
    • 22843: बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस: परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
    • 20898 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी।
    • 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस: गोमो, भोजूडीह से अद्रा, मिदनापुर से हिजली होते हुए चलेगी। यह ट्रेन आज टाटानगर नहीं आएगी।

    आज ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

    • ट्रेन संख्या 68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू आज रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 68035 टाटा-हटिया मेमू आज रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 68056 टाटा-आसनसोल मेमू आज रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 20893 टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या 18116 चक्रधरपुर-गोमोह मेमू एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी।
    • ट्रेन संख्या टाटा-आरा एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी।

    यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    • ट्रेन संख्या 12801 भुवनेश्वर-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से हिजली-मिदनापुर अद्रा-भोजूडीह-गोमोह होते हुए नई दिल्ली जाएगी।
    • ट्रेन संख्या 12801 भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
    • झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा से नई दिल्ली तक।
    • ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर - पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटा - खड़गपुर - मिदनापुर - अद्रा - आसनसोल से पटना तक चलेगी।
    • ट्रेन संख्या 12151 एलटीटी - हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटा - खड़गपुर से हावड़ा तक चलेगी।
    • ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा - रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़गपुर - मिदनापुर - अद्रा - भोजूडीह - चंदपुरा - बोकारो स्टील सिटी से रांची तक चलेगी।