Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Cristiano Ronaldo : विश्व का मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो व नेमार का आज है जन्मदिन, इंटरनेट मीडिया पर मिल रही बधाईयां

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Fri, 05 Feb 2021 10:55 AM (IST)

    Happy Birthday Cristiano Ronaldo and Neymar विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फुटबॉल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म आज ही के दिन पांच फरवरी 1985 को हुआ था। वहीं ब्राजील के नेमार का भी जन्म आज ही के दिन एक गरीब परिवार में हुआ था।

    Hero Image
    विश्व का मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो व नेमार का आज है जन्मदिन, इंटरनेट मीडिया पर मिल रही बधाईयां

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर ः विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फुटबॉल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म आज ही के दिन पांच फरवरी 1985 को हुआ था। वहीं ब्राजील के नेमार का भी जन्म आज ही के दिन एक गरीब परिवार में हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह दुनिया के ऐसे खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिनके फैंस हर जगह मिल जाएगा। जमशेदपुर फुटबॉल का हब है। इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर एफसी की टीम भाग लेती है। यहां स्थित टाटा फुटबॉल अकादमी ने देश को सैकड़ों युवा फुटबॉलर दिए हैं। यह देश का संभवतः पहला ऐसा शहर है जहां 12 से अधिक सॉकर स्कूल चलते हैं, जहां 4 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चे प्रशिक्षण हासिल करते हैं। गोवा की तरह यहां भी फुटबॉल का जबर्दस्त क्रेज है।

    जमशेदपुर में रोनाल्डो का जन्मदिन यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है। सॉकर स्कूल के बच्चे आनलाइन ही जन्मदिन मना रहे हैं। टाटा फुटबॉल अकादमी व जेआरडी टाटा कांप्लेक्स में केक काटे जा रहे हैं। उधर, स्थानीय फुटबॉल प्रशंसक उन्हें इंटरनेट मीडिया पर भी बधाईयां दे रहे हैं।

    कभी टिन की छत के नीचे रहते थे रोनाल्डो

    पुर्तगाल के रोनाल्डो भले ही आज एक साल में एक हजार करोड़ तक की कमाई कर रहे हो, लेकिन उनका बचपन टिन की छत के नीचे गुजरा है। उनकी मां दूसरे के घरों में खाना बनाने का काम करती थी। किसी तरह रोनाल्डो का स्कूल में दाखिला कराया गया, यहीं से उन्होंने फुटबॉल का सफर शुरू किया। उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। आठ साल की उम्र में ही स्थानीय फुटबॉल क्लब की ओर से खेलना शुरू किया। बाद में उनका चयन अंडर-17 विश्व कप के लिए हो गया।

    18 साल की उम्र में ही उनकी प्रतिभा को देखते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 17 मिलियन अमेरिकी डॉलरग में अनुबंध कर लिया। उसके बाद रोनाल्डो ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्षों तक स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड का पर्याय रहे रोनाल्डो फिलहाल फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब पीएसजी की ओर से खेल रहे हैं

    स्लम एरिया में पले बढ़े ब्राजील के नेमार

    रोनाल्डो की तरह नेमार का भी बचपन गरीबी में बीता। नेमार का परिवार साओ पाउलो में मोगी डास कृजेस नाम की झोपड़पट्टी में रहता था। उनके पिता भी फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन घर की माली हालत अच्छी नहीं थी।

    परिवार चलाने के लिए नेमार के पिता अलग-अलग तरह की नौकरियां करते। गरीबी के चलते कई बार परिवार बिजली का बिल तक जमा नहीं कर पाता था। ऐसे में घर की बिजली काट दी जाती तो नेमार और उनके परिवार को अंधेरे में दिन गुजारना पड़ता था।

    नेमार ने पहले स्ट्रीट फुटबॉलर के रूप में करियर शुरू किया। पिता ने गरीबी के बाद भी बेटे को फुटबॉलर बनने में पूरी मदद की। महज 11 साल की उम्र में नेमार ने ब्राजील का मशहूर एफसी सेंटोस क्लब ज्वॉइन कर लिया। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा।

    17 साल की उम्र में नेमार ने एफसी सेंटोस के साथ पहला सीनियर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2009 में नेमार अंडर-17 ब्राजील टीम के कप्तान थे। 2017 में नेमार दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर थे।

    सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे बधाई

    रोनाल्डो व नेमार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को सुबह से ही उनका जन्मदिन ट्वीटर पर #CristianoRonaldo ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि इस पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! इस खूबसूरत खेल को खेलते रहो और सपनों के साथ लाखों प्रशंसकों को प्रेरित करते रहो! वहीं दूसरे यूजर ने लिए लिखा हमारी तरफ से आपको जन्मदिन की मुबारकबाद. यूं ही लोगों को प्रेरित करते रहिए.