Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व की 128 कंपनियों में टाटा स्टील को नौवां स्थान, नोएल टाटा ने कहा- यह हम सभी के लिए गर्व की बात

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 01:19 PM (IST)

    टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 184वीं जयंती है। जमशेदपुर में इसका पालन काफी धूमधाम से किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील समूह के वाइस चेयरमैन नोएल एन. टाटा रहे। उनके साथ कई और दिग्‍गज भी शामिल हुए।

    Hero Image
    टाटा स्टील परिसर में जेएन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते नोएल टाटा

    जमशेदपुर, जासं। टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 184वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील समूह के वाइस चेयरमैन नोएल एन. टाटा शहर आए थे। यहां उन्होंने कारखाना परिसर के बाद बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में जेएन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा स्‍टील ने स्‍थापित किए नए कीर्तिमान

    शहरवासियों को संबोधित करते हुए नोएल टाटा ने कहा कि पिछले दो वर्ष में टाटा स्टील ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वर्ष 2022 में विश्व की 128 स्टील कंपनियों में टाटा स्टील को नौवां स्थान प्राप्त हुआ है, जो सबके लिए गर्व की बात है। कंपनी की ओडिशा स्थित आंगुल व एनआइएनएल (नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड) के अलावा टिनप्लेट व वायर डिवीजन ने भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हम लो-कास्ट स्टील प्रोड्यूसर में शीर्ष पर हैं। 2025 तक हमें कार्बन फुटप्रिंट को न्यूनतम स्तर तक लाना है।

    समारोह में इन पदाधिकारियों की रही उपस्थिति 

    इससे पूर्व कारखाना परिसर स्थित जेनरल आफिस वर्क्स मेन गेट के पास जेएन टाटा की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल एन. टाटा, पूर्व डिप्टी एमडी डा. टी. मुखर्जी, सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, डेजी ईरानी, शुभ्रा मुखर्जी, रुचि नरेंद्रन, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष व जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह, यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

    कंपनी परिसर में इन विभागों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    टीएमएच, जुस्को, जेमिपोल, टीआरएफ, टिनप्लेट, टाटा पिगमेंट, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, हिमालय स्टील प्रा. लि., आइएडब्ल्यूपी लिमिटेड, टाटा कैपिटल, एचआरएम आदि के प्रमुख अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    शहर की संस्थाओं ने निकाली झांकी

    जेएन टाटा की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के पास शहर की लगभग 14 संस्थाओं ने झांकी निकाली, जिसका अवलोकन नोएल टाटा व टीवी नरेंद्रन सहित टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने किया। इसमें सबसे पहले रोड मेल्टर्स नामक बुलेट सवारों की टोली थी, जिसके बाद एनसीसी बटालियन, टाटा मोटर्स, मद्रासी सम्मेलनी, गुजराती सनातन समाज, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति, बांग्लाभाषी आदि की झांकी थी। सभी ने बारी-बारी से जेएन टाटा को नमन किया। कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, दिनेश पारिख, शिवपूजन सिंह आदि गणमान्य उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ अवैध खनन: ED ने पुलिस मुख्यालय से मांगा 3 DSP की संपत्ति का ब्‍यौरा, पंकज मिश्रा के रह चुके सहयोगी