सीनी-राजखरसावां रेल विकास कार्य: 23 नवंबर से 16 जनवरी तक 12 जोड़ी ट्रेनें रद, कई ट्रेनों के मार्ग बदले
Tata Nagar Rail update: चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां सेक्शन में रेल विकास कार्य के कारण 23 नवंबर 2026 से 16 ...और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश, 56 दिनों तक चलेगा रेल विकास का काम।
HighLights
सीनी-राजखरसावां सेक्शन में रेल विकास कार्य जारी रहेगा।
23 नवंबर 2026 से 16 जनवरी 2027 तक ट्रेनें रद्द।
हावड़ा-जनशताब्दी, उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के सीनी-राजखरसावां सेक्शन में रेल विकास का काम होना है। ऐसे में 12 जोड़ी ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद किया गया है। वहीं, दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का आदेश दिया गया है। सोमवार को रेल प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
इसके तहत 23 नवंबर 2026 से 16 जनवरी 2027 तक अलग-अलग तिथियों में कई ट्रेनों को रद किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ किया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे टाटानगर, चाईबासा, चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, हावड़ा-बारबिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद
- 68127-68125 : चाकुलिया-टाटानगर-टाटानगर-बारबिल मेमू : 23, 27 और 30 नवंबर, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 दिसंबर 2026; एक, 4, 8, 11 और 15 जनवरी 2027।
- 68126-68128 : बारबिल-टाटानगर-टाटानगर-चाकुलिया मेमू : 24 और 28 नवंबर, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 और 29 दिसंबर 2026, 2, 5, 9, 12 और 16 जनवरी 2027।
- 68003-68004 : टाटानगर-गुवा-गुवा-आदित्यपुर मेमू : 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर 2026, 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027।
- 68044-68043 : राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू : 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर 2026, 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027।
- 68019-68020 : आदित्यपुर-गुवा-आदित्यपुर मेमू : 24 नवंबर, 1, 8, 15, 22 और 29 दिसंबर 2026, 5 और 12 जनवरी 2027।
- 68137 : टाटानगर-चाईबासा मेमू : 27 नवंबर, 4, 11, 18 और 25 दिसंबर 2026, 1, 8 और 15 जनवरी 2027।
- 68138 : चाईबासा-टाटानगर मेमू : 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर 2026, 2, 9 और 16 जनवरी 2027।
- 12021-12022 – हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस : 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर 2026, 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027।
- 18109-18110 : टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस : 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर 2026, 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027।
- 12767 : हजूर साहिब नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस : 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर 2026, 4 और 11 जनवरी 2027। 12768 : संतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस : 25 नवंबर; 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर 2026, 6 और 13 जनवरी 2027।
- 20822 : संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस : 21 और 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर 2026, 2 और 9 जनवरी 2027।
- 20821 : पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस : 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर 2026, 4 और 11 जनवरी 2027।
- 22861-12872 : हावड़ा-कांताबांजी-टिटलागढ़-हावड़ा एक्सप्रेस : 24 नवंबर, 1, 8, 15, 22 और 29 दिसंबर 2026, 5 और 12 जनवरी 2027।
- 22861-22862 : हावड़ा-कांताबांजी-हावड़ा एक्सप्रेस : 27 नवंबर, 4, 11, 18 और 25 दिसंबर 2026, 1, 8 और 15 जनवरी 2027।
आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी ये ट्रेन
विकास कार्यों के कारण 18011 हावड़ा-आद्रा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस का परिचालन चक्रधरपुर के बजाय आद्रा स्टेशन तक ही किया जाएगा। यह ट्रेन 23, 26, 30 नवंबर, 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31 दिसंबर 2026 और 4, 7, 11 और 14 जनवरी 2027 को आद्रा तक ही जाएगी।
वहीं, 18012 चक्रधरपुर-आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों में चक्रधरपुर के बजाय आद्रा स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर 2026 तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027 को आद्रा से खुलेगी।
दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इसमें 18478 कलिंग उत्कल योग नगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर 2026 एवं 4 और 11 जनवरी 2027 को इब-झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी।
वहीं, 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24 और 31 दिसंबर 2026 व 7 और 14 जनवरी 2027 को कांड्रा-सिनी होकर चलेगी। इस दौरान दोनों ट्रेन टाटानगर और गुम्हरिया स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी।
यह भी पढ़ें- 16 से 22 नवंबर तक टाटा-चक्रधरपुर व आद्रा रूट की कई ट्रेनें रद, शॉर्ट टर्मिनेशन और रूट डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- शशांक शेखर बने हेड स्टील मेकिंग, जमशेदपुर से रिपोर्ट करेंगे; टाटा स्टील लुधियाना में 41 अधिकारियों का तबादला
यह भी पढ़ें- बाबूलाल का बयान मनोबल तोड़नेवाला, कार्यशैली पर सवाल उठाने से पुलिस एसोसिएशन आहत; भाजपा ने बताया JMM की स्क्रिप्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।