विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

16 से 22 नवंबर तक टाटा-चक्रधरपुर व आद्रा रूट की कई ट्रेनें रद, शॉर्ट टर्मिनेशन और रूट डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:05 PM (IST)

Train Cancelled List: आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण 16 से 22 नवंबर तक 6 ट्रेनें रद रहेंगी, ...और पढ़ें

यात्रियों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

यात्रियों को होने वाली असुविधा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

HighLights

  1. आद्रा रेल मंडल में 16-22 नवंबर तक विकास कार्य।

  2. छह ट्रेनें रद्द, कई अन्य का मार्ग परिवर्तित।

  3. यात्री यात्रा से पहले ट्रेन स्थिति जांचें।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने 16 से 22 नवंबर के बीच 06 ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा की है। इसके अलावा रेलवे ने 06 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाने का निर्णय लिया है, जबकि 01 एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग से होगा।

ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा करने से पहले वे अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

  • 17 से 22 नवंबर तक: ट्रेन नंबर 68046/68045 आद्रा - आसनसोल - आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 17, 20 और 22 नवंबर को: ट्रेन नंबर 68090/68089 आद्रा - मेदिनीपुर - आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 18 नवंबर को: ट्रेन नंबर 68077/68078 आद्रा - भागा - आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगा।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • आद्रा - बराभूम - आद्रा मेमू (68053/68054): 18 और 21 नवंबर को यह ट्रेन केवल पुरुलिया तक ही चलेगी। पुरुलिया और बराभूम स्टेशनों के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद रहेगा।
  • टाटानगर - आसनसोल - बराभूम मेमू (68056/68060): 17, 20 और 22 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही चलाई जाएगी (आद्रा और आसनसोल के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी)।
  • आसनसोल - पुरुलिया - आसनसोल मेमू (63594/63593): 16 से 19 नवंबर एवं 21 और 22 नवंबर को यह ट्रेन आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होगी। आद्रा और पुरुलिया स्टेशनों के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।

यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी

18 और 21 नवंबर को: टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग (चांडिल - गुंडाबिहार - मुरी) के रास्ते हटिया तक जाएगी।

ये ट्रेनें रीशेड्यूल कर चलाई जाएंगी

  • 16, 17, 18, 20, 21 और 22 नवंबर को: हटिया से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18036 हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
  • 16 और 18 नवंबर को: खड़गपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18035 खड़गपुर - हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन को नियंत्रित कर चलाया जाएगा

17, 20 और 22 नवंबर को: बक्सर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18184 बक्सर - टाटा एक्सप्रेस को रास्ते में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित (कंट्रोल) कर चलाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।