Ayodhya New SSP : अयोध्या के एसएसपी बने जमशेदपुर में पले-बढ़े शैलेश पांडेय, पिता आदित्यपुर में थे थाना प्रभारी
जमशेदपुर में पले-बढ़े शैलेश कुमार पांडेय अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)) बन गए हैं। आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) के थाना प्रभारी रहे आरक्षी निरीक्षक नगनारायण पांडेय के ज्येष्ठ पुत्र शैलेश कुमार पांडेय 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

जमशेदपुर, जासं। Ayodhya New SSP जमशेदपुर में पले-बढ़े शैलेश कुमार पांडेय अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)) बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को प्रभार ग्रहण किया। आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) के थाना प्रभारी रहे आरक्षी निरीक्षक नगनारायण पांडेय के ज्येष्ठ पुत्र शैलेश कुमार पांडेय 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
शैलेश कुमार मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के कुम्हटी भिटौली गांव से आते हैं। उनकी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल, पटना से हुई थी। हालांकि, पिता के कारण उनका जमशेदपुर से गहरा जुड़ाव है। शैलेश कुमार पांडेय की गिनती उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार पुलिस पदाधिकारियों में होती है। इसके पूर्व गोंडा, बरेली, संत कबीर नगर आदि जिलों में पुलिस कप्तान के रूप शानदार सेवा प्रदान कर चुके हैं। इनकी पत्नी श्रुति पांडेय आईएएस हैं और अभी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर की जिलाधिकारी (डीएम) हैं।
कार्यशैली से अलग पहचान बनायेंगे
शैलेश कुमार पांडेय जब संघ लोकसेवा आयोग में चयनित हुए थे, तब जमशेदपुर के अधिवक्ता रवींद्रनाथ चौबे ने जमशेदपुर में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इनका अभिनंदन किया था। चौबे कहते हैं कि प्रभु श्रीराम की नगरी में अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनायेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।