यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: जेडीयू नेता सरयू राय को मिली अग्रिम जमानत, सरकारी दस्तावेज लीक करने का था आरोप
जमशेदपुर पश्चिम के एमएलए सरयू राय को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें रांची के डोरंडा थाने में ...और पढ़ें

HighLights
- सरयू राय को झारखंड हाईकोर्ट से मिल गई राहत
- सरकारी दस्तावेज लीक करने का लगा था आरोप
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। रांची के डोरंडा थाने में दर्ज सरकारी दस्तावेज लीक करने के मामले में उन्हें अग्रिम जमानत दे दी गई है। यह मामला तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल का है, जब सरयू राय ने कथित तौर पर कोरोना प्रोत्साहन राशि के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था।
कौन हैं सरयू राय
- सरयू राय नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विधायक हैं। उन्होंने इस बार जमशेदपुर पश्चिम से जीत दर्ज की है। उन्होंने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को हराकर यह जीत हासिल की है।
- बन्ना गुप्ता 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव जीत गए थे। उन्होंने रघुवर दास को चुनाव में शिकस्त दे दी थी।
- सरयू राय का राजनीतिक सफर जेपी आंदोलन से शुरू हुआ था जहां उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में भी काम किया।
- वे बिहार एवं झारखंड दोनों विधानमंडल के सदस्य भी रहे। वह जुलाई 1998 से जुलाई 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य और फरवरी 2005 से अक्टूबर 2009 झारखंड विधानसभा में रहे।
- हालांकि, 2009 के चुनाव में मामूली वोटों से हार गए लेकिन फिर 2014 में सीएम रघुवर दास को हराकर इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़ें
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त कब होगी जारी? झारखंड सरकार ने कर दिया एलान
