Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के इस जिले में तजी से फैल रही खतरनाक बीमारी, 96 संदिग्ध मरीज मिले; डॉक्टरों ने भी कर दी अपील

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 11:17 PM (IST)

    पूर्वी सिंहभूम जिले में कुष्ठ रोग के बढ़ते प्रकोप ने चिंता बढ़ा दी है। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत दूसरे दिन पूरे जिले में 66697 लोगों की जांच की गई जिसमें 96 संदिग्ध मरीज मिले। इन संदिग्धों को अब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच के लिए भेजा जाएगा। कुष्ठ रोग का इलाज पूरी तरह से संभव है इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। अभियान 14 फरवरी तक चलेगा।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में कुष्ठ के खिलाफ अभियान जारी है। अब स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह द्वितीय चरण कुष्ठ रोग खोज अभियान की शुरुआत की गई है।

    दूसरे दिन पूरे जिले में 66 हजार 697 लोगों का जांच की गई। इसमें 96 संदिग्ध मरीज मिले। अब इन संदिग्धों को नजदीकी के स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराई जाएगी।

    कुष्ठ का इलाज शत प्रतिशत संभव

    इस दौरान अगर किसी व्यक्ति में कुष्ठ की पुष्टि होती है तो उसका तत्काल इलाज शुरू होगा। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा कि कुष्ठ का इलाज शत प्रतिशत संभव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अगर किसी व्यक्ति में कुष्ठ के लक्षण सामने आएं तो उसकी जांच कराएं। ताकि समय पर मरीजों की इलाज शुरू हो सके।

    जिले में 14 फरवरी तक विशेष रूप से अभियान चलाकर मरीजों की पहचान की जाएगी। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धाउड़िया ने बताया कि एमडीटी दवा के सेवन से कुष्ठ रोग का इलाज संभव है।

    कुष्ठ रोग ड्रोपलेट इंफेक्शन से होता है। साथी ही ये शरीर के तंत्रिका तंत्र ,आंख, हाथ, पैर को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

    समय पर इलाज नहीं हुआ तो आ सकती है दिव्यांगता

    • डॉक्टर ने कहा कि अगर समय से इलाज नहीं हुआ तो मरीजों में दिव्यांगता आ सकती है। इसलिए शुरुआती लक्षणों के साथ ही कुष्ठ मरीजों को ढूंढ कर उसका इलाज सुनिश्चित करना होगा।
    • कुष्ठ के लक्षण में त्वचा में बदरंग दाग, सुन्नापन, चेहरा चमकदार, त्वचा में गांठ दिखाई देना, कान के किनारे मोटापन एवं गांठ, चेहरे में मटर की आकृति की गांठ सहित अन्य शामिल है।

    समय-समय पर कराएं स्वास्थ्य जांच : दीपक

    लोहरदगा में सेवा भारती के तत्वावधान में रविवार को चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर का सेवा भारती के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल, सहसचिव संजय चौधरी व अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।

    निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 54 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावे हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि की निश्शुल्क जांच की गई।

    जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा की हम सभी को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करानी चाहिए। मानव शरीर बहुत ही किस्मत से मिला है। इसे बीमारियों से बचाएं, व्यर्थ जाने ना दें।

    डॉ. कुमुद अग्रवाल ने कहा कि बहुत से लोगों को अपने स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों की जानकारी नहीं रहने से वह बीमारी बढ़ जाती है, जिससे कि आगे जाकर काफी कष्ट होता है।

    शिविर में जांच कराने के बाद कई लोगों को अपने बहुत से बीमारियों की जानकारी मिली और बीमारी का इलाज करा कर स्वस्थ हो रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें-

    Ranchi AIIMS के अलावा इन 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी, हेमंत सरकार दे दी एक और खुशखबरी!

    Dhanbad News: ट्रांसफर के एवज में घूस मांगने का आरोप, बुरे फंसे धनबाद के सिविल सर्जन; एक अफसर ने खड़ी की मुसीबत