Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunil Mahato Murder Case: झामुमो सांसद सुनील महतो हत्याकांड में वांटेड नक्सली आकाश पर एक करोड़ और सचिन पर 15 लाख का इनाम

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:39 AM (IST)

    Sunil Mahto murder case. नक्‍सली सचिन पर 15 लाख आकाश पर एक करोड़ और महराज प्रमाणिक पर 10 लाख का इनाम रखा गया है। सचिन और आकाश मंडल को जमशेदपुर के झामुमो सांसद रहे सुनील महतो की हत्या मामले में सीबीआइ की तलाश रही है।

    Hero Image
    सांसद सुनील महतो हत्‍याकांड में मोस्‍टवांडेट नक्‍सली।

    जमशेदपुर, जासं।  झारखंड पुलिस ने 17 मोस्टवांटेड नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की है जिनकी गिरफ्तारी कराने वालों को इन पर घोषित इनाम की राशि दी जाएगी। सारी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

    17 नक्सलियों की सूची में पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा के झुझका निवासी रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, जिले में सक्रिय असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर और सरायकेला-खरसावां जिले ईचागढ़ प्रखंड के दरौदा निवासी महराज प्रमाणिक और कोल्हान प्रमंडल में सक्रिय पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश के नाम भी शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 साल हो गए सुनील महतो की हत्‍या के

    सचिन पर 15 लाख,असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर और पतिराम मांझी पर एक-एक करोड़ और महराज प्रमाणिक पर 10 लाख का इनाम रखा गया है। सचिन और आकाश मंडल जमशेदपुर के झामुमो सांसद रहे  सुनील महतो की हत्या मामले में वांटेड है। हत्या के 13 साल बीत गए। नक्सलियों ने किसके इशारे पर सुनील महतो की हत्या की अब तक सामने नहीं आया। जमशेदपुर पुलिस को कई नक्सली हिंसा मामले में सचिन, उसकी पत्नी और आकाश मंडल की तलाश लंबे समय से रही है। असीम उर्फ आकाश बंगाल के प. मिदनापुर स्थित चंद्रकोना थाना का निवासी है। 

    होली के दिन की गई थी सुनील महतो की हत्‍या

    सुनील महतो जिनकी हत्‍या होली के द‍िन घाटशिला के बाघुडि़या में कर दी गई थी। 

    सुनील महतो की हत्या 4 मार्च 2007 में घाटशिला के बाघुडिया फुटबाल मैदान में नक्सलियों ने गोली मार हत्या कर दी गई थी। घटना में सांसद समेत चार लोग मारे गए थे। इनमें आकाश, सचिन और रंजीत और उसकी पत्नी की मुख्यरूप से संलिप्तता सामने आई थी। रंजीत और उसकी पत्नी ने पुलिस से बचते हुए बंगाल पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। महराज प्रमाणिक पर सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र कुकडू हाट बाजार में 14 जून 2019 को पांच पुलिसकर्मियों की हत्या, समेत एक दर्जन से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज है। उसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से है। सचिन को सरेंडर कराने को कई बार जमशेदपुर पुलिस ने प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पतिराम मांझी गिरीडीह इलाके का रहने वाला है।