विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग कलयुगी पुत्र ने डंडे से पीटकर की मां की हत्या, बैठा रहा देर तक शव के पास, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Fri, 24 Feb 2023 05:08 PM (IST)

बुधु देर रात को दोस्‍तों के साथ प‍ि‍कनिक मनाकर लौटा। तब तक उसके पिता सो चुके थे। इसी दौरान किसी ...और पढ़ें

बुधु की मां के शव को पोस्‍टमार्टम भिजवाते पदाधिकारी
बुधु की मां के शव को पोस्‍टमार्टम भिजवाते पदाधिकारी

संसू, बहरागोड़ा। पूर्वी स‍िंंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र के सांड्रा पंचायत अंतर्गत छोटाधडांगरी गांव में गुरुवार देर रात को भूषण मुंडा की पत्नी बैशाखी मुंडा (47) को उसके अपने नाबालिग पुत्र बुधु मुंडा ने डंडे के सहारे पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतिका के पति भूषण मुंडा ने बताया कि घर में अकसर झगड़ा हुआ करता था, लेकिन कल रात को मेरा पुत्र बुधु अपने दोस्तों के संग मिलकर गांव में ही पिकनिक मना रहा था।

मां के साथ कहासुनी होने पर बेटे ने डंडे से किया वार

पिकनिक मना कर देर रात घर लौटा तब तक मैं सो गया था। उसके बाद उसकी अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ता देख मैं बिस्तर से उठ कर गया तब देखा कि बेटा अपनी मां को पीट रहा है। उसे बचाने गया तो उसने मेरे सिर पर भी डंडे से वार कर मुझे घायल कर दिया। उसके बाद बेटे ने मेरी पत्नी के सिर में जोरदार प्रहार किया जिससे वह गिर पड़ी। फिर बेटे ने गुस्से में आकर घर का सारा सामान इधर से उधर फेंक दिया।

17 साल के बुधु को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद फिर उसने ना जाने क्या सोचा और अपनी मां के पास जाकर बैठ गया। तब तक उसकी मां की मौत हो चुकी थी। सुबह होते ही ग्रामीणों को इस बारे में पता चला। ग्रामीणों ने मुखिया पति गणेश मुंडा को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने बरसोल पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पाकर बरसोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- चाईबासा में नक्‍सलियों का आतंक: लकड़ी चुनने गई महिला बम विस्‍फोट में हुई जख्‍मी, पुलिस ने बताया कायराना हरकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।