Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झामुमो नेता के भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार कार की चपेट में आया बुलेट; जांच जारी

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 10:58 AM (IST)

    जमशेदपुर के मानगो के पारडीह से सटे काली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट को टक्‍कर मार दी। इसकी चपेट में आकर झामुमो नेता के भांजे की मौत हो गई है। उसका साथी सोनू भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार सवार अपनी गाड़ी को छोड़कर भाग निकला।

    Hero Image
    झामुमो नेता के भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत।

    जासं, जमशेदपुर। मानगो के पारडीह से सटे काली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट में टक्कर मार दी जिससे बुलेट सड़क पर पलट गई। घटना में युवक आसिफ और उसका साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार वाहन छोड़कर भाग निकला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह महीने पहले ही हुई थी शादी

    स्थानीय लोगों ने दोनों को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां 24 वर्षीय आसिफ की मौत हो गई। वह मानगो के जाकिरनगर बागानशाही निवासी झामुमो नेता बाबर खान का भांजा था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। छह माह पूर्व ही आसिफ की शादी हुई थी। वह चिप्स का कारोबार करता था।

    तेज रफ्तार कार ने मारी बुलेट को टक्‍कर

    देर शाम वह अपने साथी सोनू के साथ घर से निकला था। दोनों पारडीह से आगे चांडिल में चाय पीने गए थे। वहां से बुलेट पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर चांडिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार और बुलेट को जब्त किया।

    यह भी पढ़ें: Holi Dry Day: दारू के दाम से नहीं लड़खड़ा रहे कदम, प्रति बोतल वसूले जा रहे 20 से 60 रुपये अधिक; फिर भी दुकानों पर भीड़

    यह भी पढ़ें: होली के बाद झारखंड में बढ़ेगी BJP की चुनावी हलचल, योगी आदित्‍यनाथ से लेकर हेमंत बिस्‍वा सरमा कई दिग्‍गज लेंगे एंट्री