विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बढ़ाएगा टेंशन, IMD ने जारी किया एक और अलर्ट; अगले 2-3 दिन...

Published: Sun, 12 Jan 2025 08:00 AM (IST)

झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रचंड रूप ...और पढ़ें

ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग
ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग

HighLights

  1. झारखंड में अगले 2-3 दिन तक राहत के आसार नहीं
  2. जमशेदपुर में भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहंचा तापमान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का सितम लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। जमशेदपुर का तापमान भी लगातार गिर रहा है। शनिवार को इस साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लोगों की बढ़ी परेशानी

  • जमशेदपुर तापमान कम होने की वजह से कनकनी बढ़ गई है। वहीं, सुबह में घना कोहरा देखा गया। इस कारण से भी लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार को भी सुबह में कोहरा छाए रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा देखने को मिल सकता है।

अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इधर, शहर में बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में सुबह और शाम में हल्का कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इस दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सावधान और सतर्क होने की जरूरत है।

ठंड में इन बीमारियों का खतरा

इस मौसम में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक सहित अन्य मामले तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए ऐसे मौसम में विशेष ध्यान रखें। सुबह के समय ठंड में निकलने से बचें।

डुमरिया: शाम होते ही घर के अंदर दुबक रहे लोग

तीन दिनों से पारा नीचे गिरने के कारण कारण डुमरिया में शाम होते ही बाजार बंद होने लग रहा है। लोग शाम ढलने से पहले ही घरों प्रवेश कर रहे हैं।

मकर संक्रांति क्षेत्र का सबसे बड़ा पर्व है। सभी लोग कपड़े व खान-पान के समान की जमकर खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार कपड़े दुकानदारों ने कहा कि मकर संक्रांति का बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं है।

डुमरिया बस स्टैंड में प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था करवाई गई है, जो इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में लोगों को राहत दे रही है।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना में छाया रहेगा घना कोहरा; इन 11 जिलों में बारिश के आसार

कश्मीर में ठंड है प्रचंड, कई जगहों का तापमान शून्य से नीचे; अगले 24 घंटे में बारिश-बर्फबारी की संभावना