Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Assembly Election 2019 : पोटका विधानसभा क्षेत्र में सरदार को किसी ने नहीं दी चुनौती

    Jharkhand Assembly Election 2019. पोटका विधानसभा क्षेत्र में सरदार को किसी ने चुनौती नहीं दी। 1977 में पोटका से सनातन सरदार पहले विधायक बने थे।

    By Rakesh RanjanEdited By: Updated: Tue, 26 Nov 2019 12:45 PM (IST)
    Jharkhand Assembly Election 2019 : पोटका विधानसभा क्षेत्र में सरदार को किसी ने नहीं दी चुनौती

    जमशेदपुर, मनोज सिंह। Jharkhand Assembly Election 2019 जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के पोटका विधानसभा भी भारतीय जनता पार्टी के गढ़ के रुप में तेजी से उभरा है। पोटका विधानसभा का इतिहास है कि 1977 से अब तक हुए 9 बार आम विधानसभा चुनाव में पोटका विधानसभा से कोई जीत दर्ज करता है तो वह सरदार जाति के ही नेता। अब तक हुए नौ विधानसभा चुनाव में नौ बार सरदार जाति के ही लोग विधायक बने हैं। पोटका से दूसरे जाति के लोग जिसमें कृष्णा मार्डी 2000 में, बुधराम सोय 1995 ने भी अपना हाथ अजमाया, लेकिन सफलता केवल सरदार को ही मिली यानि कुल मिलाकर पोटका में सरदार को कोई चुनौती दे सकती है तो वह सरदार ही होगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पोटका विधानसभा क्षेत्र से चार बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए। 1980 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रुप में सनातन सरदार ने भाजपा का झंडा फहराया। उसके बाद तीन बार भाजपा की मेनका सरदार पोटका से विधायक बनी जो वर्तमान में भी पोटका की विधायक हैं। पोटका विधानसभा की इतिहास को देखें तो लगातार झारखंड मुक्ति मोर्चा के हाड़ीराम सरदार ने ही दो बार जीत दर्ज की है। पोटका विधानसभा चुनाव 2019 में भी दो सरदार के बीच में ही लड़ाई है। 

    पोटका विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले विधायक

    1995 विधानसभा चुनाव 

    •  झामुमो प्रत्याशी हाड़ी राम सरदार को - 28699
    •  कांग्रेस प्रत्याशी बुधराम सोय को - 23955
    •  हाड़ीराम सरदार झामुमो - 4744 मत से जीत

    2000 विधानसभा चुनाव

    •  भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार को - 30132
    •  झामुमो कृष्णा मार्डी को - 21235 मत 
    •  भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार - 8897 मत से जीत

    2005 विधानसभा चुनाव 

    •  झामुमो अमूल्यो सरदार को - 53760
    •  भाजपा मेनका सरदार को - 40001
    •  झामुमो प्रत्याशी अमूल्यो सरदार - 13759 मत से जीत

    2009 विधानसभा चुनाव 

    • भाजपा मेनका सरदार को - 44095
    •  सुबोध सिंह सरदार को - 28385
    • भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार - 15710 मत से जीत

    2014 विधानसभा चुनाव 

    •  भाजपा मेनका सरदार को - 68191
    •  झामुमो संजीव सरदार को - 61485
    •  भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार - 6706 मत से जीत 

    पोटका विधानसभा के विधायक

    • सन     विधायक      पार्टी 
    • 1977 - सनातन सरदार  जनता पार्टी
    • 1980 - सनातन सरदार  भाजपा
    • 1985 - सनातन सरदार  कांग्रेस 
    • 1990 - हाड़ीराम  सरदार झामुमो
    • 1995 - हाड़ीराम सरदार झामुमो 
    • 2000 - मेनका सरदार   भाजपा 
    • 2005 - अमूल्यो सरदार  झामुमो
    • 2009 - मेनका सरदार    भाजपा 
    • 2014 - मेनका सरदार    भाजपा