घुमाने की जिद की तो पत्नी का काटा गला, फिर लाश के पास बैठकर घंटों रोता रहा पति
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी मनीषा कौर की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि पत्नी के साथ उसका अक्सर झगड़ा होता था। मायके पक्ष के न आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया क्योंकि उन्होंने प्रेम विवाह के कारण मनीषा से नाता तोड़ लिया था।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र नामदा बस्ती में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां, पति गुरप्रीत सिंह ने शुक्रवार मध्यरात पत्नी मनीषा कौर की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के दो बच्चे हैं।
हत्या के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गले की सांस नली को रेतने में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है। पूछताछ में हत्या आरोपित ने बताया कि पत्नी से हमेशा उसका विवाद होता था। पत्नी हमेशा घुमाने के लिए कहती थी। जिसके कारण उसने पत्नी की आवेश में आकर गला रेत दी।
छटपटा-छटपटा कर पत्नी मर गई। उसकी मौत के बाद वह खूब रोया। गिरफ्तारी से बचने को वह अहले सुबह घर से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि शनिवार सुबह मनीषा का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। गले के पास गहरे जख्म थे। काफी रक्तस्राव हो रहा था। पलंग और जमीन पर खून के छींटे दिख रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
शव को कब्जे में कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष को सूचना देने के बावजूद स्वजन उसे देखने तक नहीं आए। मायका पक्ष के लोग मनीषा के प्रेम विवाह किए जाने के कारण उससे रिश्ता तोड़ दिया था।
नशे का आदी था युवक
इधर, पुलिस को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि मनीषा और गुरप्रीत सिंह ने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ माह तक सबकुछ ठीक-ठाक चला जिसके बाद दोनों के बीच हमेशा विवाद होते रहता था। मनीषा के साथ हमेशा मारपीट करता था। वह नशे का आदी है।
शनिवार को मनीषा के दोनों बच्चे सास-ससुर के साथ थे। मनीषा और गुरप्रीत एक कमरे में थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
मृतका के मायके पक्ष की ओर से किसी के नहीं आने के कारण गोलमुरी थाना के पुलिस अधिकारी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, युवक की पक्ष की ओर से सिख समाज के कई लोग थाना पहुंचे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।