Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड: 'पीएम के इशारे पर निशिकांत दुबे ने SC के खिलाफ दिया बयान', स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा पर निशाना

    Updated: Mon, 21 Apr 2025 01:19 AM (IST)

    झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जमशेदपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर संतोष जताया लेकिन ICU बेड की कमी पर चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने भाजपा पर सुप्रीम कोर्ट और संविधान पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी। सोमवार को वे स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

    Hero Image
    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का भाजपा पर निशाना। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रविवार की रात जमशेदपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल भ्रमण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का घमंड अब सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी अहंकार के चलते भाजपा नेता सुप्रीम कोर्ट और संविधान पर सीधा हमला बोल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जो बयान दिया है, वो उनकी व्यक्तिगत राय नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के इशारे पर दिया गया बयान है। पीएम ने उनको फीडबैक दिया और उसी स्क्रिप्ट के तहत उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जुबानी हमला बोला।

    भाजपा पर सुप्रीम कोर्ट और संविधान पर हमले का आरोप

    इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा अब देश की लोकतांत्रिक भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है और यह बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस संविधान, कार्यपालिका और न्यायपालिका की रक्षा के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आईसीयू बेड की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि अस्पताल के आईसीयू में बेड पूरी तरह फुल हैं, जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    सदर अस्पताल में आईसीयू बेड की कमी पर जताई चिंता

    निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज ने स्वास्थ्य मंत्री से इलाज को लेकर शिकायत की। मंत्री ने तुरंत सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को निर्देश दिए कि संबंधित मरीज का समुचित इलाज हो।

    मंत्री ने यह भी कहा कि सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर है, डॉक्टरों की उपस्थिति संतोषजनक है और इलाज भी सही ढंग से किया जा रहा है। फिर भी जो कमियां मिली हैं, उन्हें दूर कर अस्पताल को और बेहतर बनाया जाएगा।

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का भरोसा

    स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे। सोमवार को वे सिदगोड़ा टाउन हॉल में नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

    यह भी पढ़ें: Jamshedpur News: जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम