Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonth Ke Fayde: सर्दी में अमृत से कम नहीं है सोंठ का सेवन, जानिए डायटीशियन अनु सिन्हा से

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:49 AM (IST)

    Sonth For Digestion सोंठ सेवन के फायदे कहने ही क्या। आयुर्वेद में तो साफ लिखा है कि सोंठ का पानी अमृत के समान होता है। सर्दियों में ठंडक और संक्रमण से बचने के लिए सोंठ का उपयोग एक बेहतरीन उपाय है।

    Hero Image
    सर्दियों में सोंठ का उपयोग हर तरह से फायदेमंद है।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आयुर्वेद में सोंठ को अमृत के समान माना गया है। सूखा अदरक को ही सोंठ कहा जाता ह। सोंठ न केवल संक्रमण से लड़ने के लिए है बल्कि प्रतिरक्षा को बढाता भी है। सोंठ का उपयोग यदि ठंड के मौसम में किया जाए तो यह सर्दी और खांसी को दूर रखने का अच्छा नुस्खा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि आयुर्वेद में तो साफ लिखा है कि सोंठ का पानी अमृत के समान होता है। इस संबंध में किसी को कुछ विशेष जानकारी लेना है तो वे +91 76329 13415 पर अनु सिन्हा से संपर्क लेकर सलाह ले सकते हैं।

    सर्दियों में सोंठ का उपयोग हर तरह से फायदेमंद

    सर्दियों में ठंडक और संक्रमण से बचने के लिए सोंठ का उपयोग एक बेहतरीन उपाय है। इसका उपयोग करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। सोंठ की खास बात यह है कि यह अदरक की तुलना में पचाने में हल्का होता है। डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि सोंठ के फायदे की बात करें तो इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, विटामिन ए और सी, फोलेट एसिड और फैटी एसिड पाए जाते हैं। सोंठ की तासीर गर्म होने के कारण इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल चाय और दूध में किया जाता है। ठंड और संक्रमण से बचने के लिए आप अपने आहार में सोंठ को शामिल कर सकते हैं। यह आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने के अलावा मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और फ्लू से बचाने में मदद करता है। कुल मिलाकर सोंठ के सेवन से आप शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं।

    सोंठ का उपयोग व फायदे

    जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कालेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा ।

    सोंठ का काढ़ा - एक लीटर पानी में आधा छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर मिलाएं और 750 मिली होने तक इसे उबाल कर पी जाएं। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

    सूजन कम करने में - सोंठ को अगर नमक के साथ लिया जाए तो यह शरीर की सूजन को कम कर सकती है। चोटों के कारण होने वाले सूजन में राहत देने में भी यह कारगर साबित हुई है।​

    बलगम को कम करे - सूखा अदरक या सोंठ कफ को कम करने के लिए किया जाता है। जबकि ताजा अदरक कफ को बढ़ाता है। यह मौसमी फ्लू, सर्दी, खांसी और उपरी सांस नली के विकारों को दूर करने में मदद करता है।

    पाचन के लिए फायदेमंद - सोंठ का सेवन करने से पेटसे जुड़ी बीमारियों का बचाव किया जा सकता है। यह पाचन तंत्र के लिए काफी उपयोगी है। भोजन से पहले एक या दो ग्राम सोंठ के पाउडर का सेवन करने से पेट 50 प्रतिशत तक खाली हो जाता है। यह अपच के कारण होने वाले पेट दर्द और बेचैनी को दूर करने में कारगर है।

    कब्ज से राहत दिलाए - सर्दियों में लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए सोंठ सबसे अच्छा उपाय है। जिन लोगों को सुबह शौच करने में परेशानी होती है, उन्हें नियमित एक गिलास सोंठ का पानी पीने से आराम मिलता है।

     इम्युनिटी बढाए - सोंठ में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते हैं। यह सर्दी और खांसी के लक्षणों को दूर करने और संक्रमण से लड़ने के लिए इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।