Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावन साग न भादो दही...भाद्रपद मास में खानपान का विशेष ध्यान रखें, सोच-समझकर कोई भी फल-सब्जी खाएं

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Wed, 15 Sep 2021 09:44 AM (IST)

    Health Tips. भादो महीने में खानपान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। कोई भी फल-सब्जी काफी सोच-समझकर खाएं। जमशेदपुर की आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय आपको बता रही हैं कि क्या खान उचित रहेगा एवं क्या खाना अनुचित।

    Hero Image
    जमशेदपुर की आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय के टिप्स।

    जमशेदपुर, जासं। सावन साग न भादो दही... की लोकोक्ति तो आपने कभी न कभी सुनी ही होगी। नहीं सुनी है तो जान लीजिए। हमारे पुरखों ने हर माह में खानपान का तरीका भी बता दिया था, ताकि हम हमेशा स्वस्थ व तंदुरुस्त रह सकें। बरसात के इस मौसम में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं, बता रही हैं जमशेदपुर की आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह कहती हैं कि सावन व भादो या भाद्रपद मास में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आषाढ़ के बाद ये दोनों महीने भी बरसात के मौसम होते हैं। इस मौसम में जठराग्नि (पाचन शक्ति) कमजोर व मंद हो जाती है। इसलिए वात पित्त व कफ से संबंधित रोग बढ़ जाते हैं। वर्षा ऋतु में जलवायु में विषाक्त या विषैले कीटाणु पैदा हो जाते है, जो बीमारियां फैलाते हैं। ये कीटाणु खेत में लगे फल व सब्जियों को भी अपना घर बना लेते हैं। हालांकि दूध-दही खेत में नहीं होते, लेकिन वातावरण में व्याप्त कीटाणु का असर इन पर भी खूब होता है, इसलिए दूध-दही का यथासंभव सेवन करने से बचें या न खाएं। आइए जानते हैं कि इस महीने में क्या पथ्य है, क्या अपथ्य।

    इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

    - दूध ना पीएं।

    - हरी पते वाली सब्जियां न खाएं।

    - रसदार फल न खाएं।

    - बैंगन न खाएं, क्योंकि इसमें कीड़े हो जाते हैं और पेट में गैस भी बनाते हैं।

    - चकुंदर, खीरा, ककड़ी न खाएं।

    - फास्ट फूड न खाएं।

    - ज्यादा मिठाई न खाएं।

    - मांस-मदिरा न लें।

    - ठंडी व बासी चीज न खायं।

    - आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिंक्स न पीएं।

    इन चीजों का करें सेवन

    आयुर्वेद के अनुसार इस महीने में जल्दी पचने वाले ताजा व गर्म भोजन करना चाहिए।

    - सेब, केला, अनार, नासपाती आदि मौसमी फल खाएं।

    - टमाटर का सूप ले सकते हैं।

    - अदरक, प्याज, लहसुन खाएं।

    - बेसन की चीजें व हलवा खाएं।

    - पानी उबाल कर पीएं।

    - हल्दी वाला दूध पीएं।

    - देसी चाय या काढ़ा पीएं।

    - पुराना चावल, गेहूं, मक्का, सरसों, मूंग, अरहर की दाल खाएं।

    - छोटी हरड़ खाएं, पेट साफ़ रहेगा व पेट की बीमारियों से बचाव रहेगा।

    जमशेदपुर की आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय ।