विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर टाटानगर से बक्सर जाना होगा आसान, 13 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन; नोट करें तारीख और टाइमिंग  

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:00 AM (IST)

टाटानगर और बक्सर के बीच दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 ...और पढ़ें

टाटानगर-बक्सर के बीच दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

टाटानगर-बक्सर के बीच दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दुर्गा पूजा पर टाटा से बक्सर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत दुर्गा पूजा पर ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को कम करने के लिए यह पहल की गई है। आदेश के तहत 08183 टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक सात फेरा चलेगी।

यह ट्रेन टाटानगर से प्रत्येक मंगलवार की शाम साढ़े आठ बजे रवाना होगी जो कांड्रा, सीनी, चांडिल, मुरी, झालिदा, कोटशिला, स्टील सिटी बोकारो, राजबेड़ा, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, तिलैया, राजगीर, बिहार शरीफ, फतुहा, पटना, आरा यह बुधवार सुबह सवा नौ बजे बक्सर पहुंचेगी।

वहीं, डाउन ट्रेन 08184 बुधवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर बक्सर से रवाना होकर गुरुवार रात सवा 12 बजे टाटानगर आएगी। 20 कोच वाले इस ट्रेन में दो जनरल, 14 स्लीपर व दो एसी कोच रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें रद, दिल्ली जाने से पहले देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- माता रानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! नवरात्र मेले में विंध्याचल और मैहर के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव

यह भी पढ़ें- झारखंड से बिहार जाना होगा आसान, टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से