विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें रद, दिल्ली जाने से पहले देखें लिस्ट

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:17 PM (IST)

CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ मेल, तेजस समेत कई ट्रेनें रद ...और पढ़ें

CJP प्रोटेस्ट के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें रद।

CJP प्रोटेस्ट के चलते तेजस और लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें रद।

HighLights

  1. दिल्ली में CJP प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद हुईं।

  2. लखनऊ मेल, तेजस एक्सप्रेस समेत प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहीं।

  3. हजारों यात्रियों को यात्रा के लिए अन्य विकल्प अपनाने पड़े।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। CJP Protest: दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के होने वाले प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व तेजस सहित पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त कर दी गईं, जबकि शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें रद रहेंगी।

इसके कारण हजारों यात्रियों को लखनऊ आने के लिए सड़क व हवाई मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं आरक्षण केंद्रों में भी टिकट निरस्त कराने वाले यात्री दूसरे विकल्पों के बारे में जानकारी लेते नजर आए। रेलवे प्रशासन यात्रियों को ट्रेनों के निरस्तीकरण के पीछे सीजेपी का प्रदर्शन न मानकर, परिचालन संबंधी कारण बता रहा है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली (12229) लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस (12429) शुक्रवार को निरस्त कर दी गई है।

यात्रियों को ट्रेनों के निरस्त होने का मैसेज आते ही यात्रियों ने अन्य ट्रेनों में प्रयास किया लेकिन कंफर्म सीट यात्रियों को नहीं मिली। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन (82501) तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की है।

पूर्वोत्तर रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, शुक्रवार को बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12559) और बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12581) निरस्त है। जबकि शनिवार को नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस (12560/12582), लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस (82501) और नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस (82502) निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन जाने वाली लखनऊ मेल सहित 12 से ज्यादा ट्रेनें रद, CJP प्रोटेस्ट के कारण फैसला