नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन जाने वाली लखनऊ मेल सहित 12 से ज्यादा ट्रेनें रद, CJP प्रोटेस्ट के कारण फैसला
CJP Protest | नई दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के कारण रेलवे ने शुक्रवार को राजधानी जाने वाली कई ट्रेनें ...और पढ़ें

CJP Protest | लखनऊ मेल सहित कई ट्रेनें रद।
HighLights
सीजेपी प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द।
लखनऊ मेल सहित कई प्रमुख ट्रेनें निरस्त की गईं।
यात्रियों को रेलवे और आईआरसीटीसी से रिफंड मिलेगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। CJP Protest in Delhi | नई दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर को सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के होने वाले प्रदर्शन के चलते रेलवे ने शुक्रवार को राजधानी जाने वाले कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया।
शुक्रवार को लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली-अमृत भारत एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।
इन ट्रेनों के यात्रियों का रिफंड रेलवे अपने काउंटरों पर करेगा। जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बनाया है, उनका रिफंड आईआरसीटीसी करेगा। दिल्ली से दो दिन पहले ही रेल रोको आंदोलन को लेकर आरपीएफ ने देश भर में अलर्ट जारी किया था।

9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे के बाद शुरुआती स्टेशन से चलने वाली संबंधित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहेंगी। 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें रद रहेंगी। रेलवे ने दोनों स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक की आशंका को वजह बताया है।
(नेशनल ट्रेन इन्क्वॉयरी सिस्टम पर ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना अपडेट की गई।)

देश भर से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शन के बीच आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन हो जाएंगे बंद, पुलिस ने DMRC को लिखी चिट्ठी
