झारखंड से बिहार जाना होगा आसान, टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से
Tata Buxar Festive Special Train: रेलवे ने त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए टाटा से बक्सर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक गोमो, बोकारो, कोडरमा, तिलैया, राजगीर, पटना और आरा होते हुए चलेगी।

टाटा-बक्सर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Tata Buxar Festive Special Train: त्योहारी सीजन की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने टाटा से बक्सर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। स्पेशल ट्रेन मध्य अक्टूबर से नवंबर तक चलेगी।
टाटा से 13 व बक्सर से 14 अक्टूबर से प्रत्येक सप्ताह चलाई जाएगी। बोकारो व गोमो होकर चलने वाली ट्रेन कोडरमा से तिलैया, राजगीर, पटना व आरा मार्ग से चलेगी। स्पेशल ट्रेन दुर्गापूजा व दिवाली के साथ छठ के दौरान झारखंड से बिहार जानेवाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 14, थर्ड एसी के दो व जनरल के दो कोच जुड़ेंगे।
इन तिथियों में चलेगी स्पेशल ट्रेन
- 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। टाटा से रात 8:30 पर खुल कर देर रात 12:05 पर बोकारो, 12:48 पर चंद्रपुरा, रात 1:13 पर गोमो तथा अगले दिन सुबह 7:10 पर पटना व 9:15 पर बक्सर पहुंचेगी।
- 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। बक्सर से दिन में 11:55 पर खुल कर दोपहर 1:40 पर पटना, रात 8:35 पर गोमो, 9:03 पर चंद्रपुरा, 9:35 पर बोकारो एवं देर रात 12:15 पर टाटा पहुंचेगी।
इन स्टेशन पर ठहराव: कांड्रा, चांडिल, मूरी, झालदा, कोटशिला, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, तिलैया, राजगिर, बिहार शरीफ, फतुहा, पटना व आरा।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को सौगात, धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस का मैहर में होगा ठहराव
यह भी पढ़ें- MLA Jairam Mahto ने हासिल की पीएचडी की डिग्री, अब नाम के आगे लगेगा ‘डॉक्टर’